BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भौरासा में.. <<     KHABAR : भूतेश्वर महादेव मंदिर निर्माण के लिए.. <<     REPORT : स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, नीमच-मंदसौर.. <<     देवास जिले के भौंरासा में नर्मदा जल सप्लाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम ढाबा और नवविवाहित.. <<     VIDEO NEWS: दहेज की मांग ने तोड़ा नवविवाहिता का सपना,.. <<     VIDEO NEWS: अहमदाबाद से घर लौटा बेटा, पेड़ पर लटका.. <<     VIDEO NEWS: कलेक्टर-एसपी की देर रात कुल्हाड़ा घाट.. <<     VIDEO NEWS: परम एकादशी पर नीमच नरेश के दरबार में.. <<     VIDEO NEWS: भौरासा में पेंशनर्स ने उठाई न्यायोचित.. <<     NEWS : राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह का.. <<     “12 साल बेमिसाल” भादवामाता धाम में विशेष पूजन,.. <<     BIG BREAKING : राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ा सियासी.. <<     पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बागेश्वर धाम.. <<     मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म रिजेक्ट, छतरपुर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2023, 11:17 am
WOW : खुशियों की दास्तां- अमृत सरोवर ने बदली किसानों की किस्मत, इन क्षेत्रों के वंचित अन्नदाताओं की भूमि को सिंचित करने में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। जिले में अमृत सरोवर सिंचाई से वंचित किसानों की भूमि को सिंचित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अब तक 75 अमृत सरोवरों का निर्माण जिले में हुआ है। जिले के जावरा विकासखंड के ग्राम बनवाड़ा में वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत अमृत सरोवर का निर्माण किया गया। इससे गांव की 12.30 हेक्टेयर भूमि अतिरिक्त रूप से सिंचित होने लगी है। इसका फायदा गांव के 11 किसानों को मिला है।आसपास पर्याप्त पानी होने से अब किसान लहसुन, सरसों, गेहूं की फसल लेने लगे हैं। जहां पहले कम पानी होने के कारण मात्र चना, अलसी ले पाते थे, वहीं इस वर्ष अमृत सरोवर के निर्माण से लहसुन, सरसों, गेहूं की फसल भी लेने लगे हैं।

किसान कन्हैयालाल ने बताया कि अमृत सरोवर के बन जाने से हमारी भूमि सिंचित हो गई है। दशरथ का कहना है कि यह परियोजना हमारे लिए बहुत लाभदायक है। अमृत सरोवर में मछली पालन करने की योजना भी समुदाय के साथ बनाई जा रही है। किसान ने बताया कि अमृत सरोवर के नजदीक के क्षेत्र में भूजल भंडारों में भी वृद्धि हुई है जिसके कारण कुओं में साल भर पानी रहेगा। फसलों को पर्याप्त पानी मिलने से प्रति हेक्टेयर 4 से 5 क्विंटल की फसल उत्पादन वृद्धि मिल रही है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE