BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय सिंह के अपमान पर कांग्रेस में.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना बनी.. <<     शाजापुर के कमलपुर में बाबा रामदेव जन्मोत्सव.. <<     खरगोन जिले के कसरावद रोड पर सीसी रोड निर्माण.. <<     जावरा के भीमाखेड़ी में मिलावटी दूध फैक्ट्री.. <<     BIG BREAKING : कांग्रेस की उम्मीदों को झटका,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में ग्रीष्मकालीन.. <<     KHABAR : एमपी के तीनों उम्मीदवारों को जीत का.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से बदली सुरेश पाटीदार की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पशु कल्याण एवं गौपालन समितियों की बैठक 12.. <<     KHABAR : एनकॉर्ड समिति की बैठक में नशामुक्ति.. <<     KHABAR : मालिक ने महाकाल की सवारी के हाथी का.. <<     VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश में प्री-मानसून का जोर, 34.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अनिल पिल्ले, परिवार में शोक की.. <<     NEWS : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगिता.. <<     NEWS : हरिबोल प्रभातफेरी द्वारा भजन कीर्तन के.. <<     KHABAR : गिरदावली पोर्टल की खराबी से किसान परेशान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2023, 6:09 pm
BIG NEWS : लूट की नियत और शराब पार्टी, पहले दोस्त को ले गया युवक खेत पर, फिर जमकर पिलाई वाइन, जैसे ही मिला मौका तो दिया इस वारदात को अंजाम, अब न्यायालय ने सुनाया ये बड़ा फैसला, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर  

Share On:-

शाजापुर। माननीय न्यायालय विशेष न्या‍याधीश (एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम) एवं प्रथम अपर जिला न्यायाधीश के न्यायालय के प्रथम अतिरिक्त न्यायाधीश महोदय, शाजापुर म.प्र. द्वारा आरोपी कमल प्रजापति पिता भेरूलाल प्रजापति उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम धाराखेडी एवं रामेश्वर सौराष्ट्रीय पिता श्रीराम सौराष्ट्रीय उम्र 22 साल निवासी ग्राम धाराखेडी को भादवि की धारा 302/34 में दोषी पाते हुए, दोनो आरोपीगणों को आजीवन कारावास एवं 2000-2000/- रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

उपसंचालक अभियोजन प्रेमलता सोलंकी जिला शाजापुर ने बताया कि, घटना दिनांक 27 जुलाई 2020 को सुबह ग्राम धाराखेडी में धर्मेन्द्र पिता माखन पाटीदार उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम धाराखेडी की लाश उसी के मक्का के खेत में पडी मिली थी। पुलिस थाना कोतवाली, शाजापुर ने अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारंभ किया। पुलिस ने अनुसंधान में पाया कि आरोपी कमल व रामेश्वर जो कि धर्मेन्द्र (मृतक) के दोस्त थे दिनांक 26 जुलाई 2020 को पार्टी करने के बहाने मृतक को उसी के खेत पर ले गये व शराब पिलाई। पश्चात रस्सी से गला घोट दिया व मृतक की जेब से एटीएम व मोबाईल निकाल लिये ताकि मृतक के खाते में जमा राशि एटीएम के माध्यम से निकाल सके। घटना के दो दिन बाद आरोपी रामेश्वर ने एटीएम से पैसे निकाले व दोनेा आरोपियों ने बॉट लिये। एटीएम मशीन में लगे सीसीटीव्ही फुटेज से पुलिस आरोपीगण तक पहॅुची व उनके विरूद्ध आगामी कार्यवाही कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में पेश किया था। 

प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी उपसंचालक (अभियोजन) प्रेमलता सोलंकी शाजापुर एवं रमेश सोलंकी, अतिरिक्ति जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला शाजापुर द्वारा की गई। माननीय न्यायालय ने अभियोजन के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों से सहमत होते हुये आरोपीगण को दण्डित किया ।
    

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE