BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय सिंह के अपमान पर कांग्रेस में.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना बनी.. <<     शाजापुर के कमलपुर में बाबा रामदेव जन्मोत्सव.. <<     खरगोन जिले के कसरावद रोड पर सीसी रोड निर्माण.. <<     जावरा के भीमाखेड़ी में मिलावटी दूध फैक्ट्री.. <<     BIG BREAKING : कांग्रेस की उम्मीदों को झटका,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में ग्रीष्मकालीन.. <<     KHABAR : एमपी के तीनों उम्मीदवारों को जीत का.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से बदली सुरेश पाटीदार की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पशु कल्याण एवं गौपालन समितियों की बैठक 12.. <<     KHABAR : एनकॉर्ड समिति की बैठक में नशामुक्ति.. <<     KHABAR : मालिक ने महाकाल की सवारी के हाथी का.. <<     VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश में प्री-मानसून का जोर, 34.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अनिल पिल्ले, परिवार में शोक की.. <<     NEWS : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगिता.. <<     NEWS : हरिबोल प्रभातफेरी द्वारा भजन कीर्तन के.. <<     KHABAR : गिरदावली पोर्टल की खराबी से किसान परेशान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2023, 6:52 pm
KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में होगा योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। एकात्म अभियान अंतर्गत हार्टफुलनेस फाउण्डेशन हैदराबाद एवं म.प्र. जन अभियान परिषद के समन्वय से 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में लगभग 01 करोड़ नागरिकों को योग एवं ध्यान कार्यक्रम में सम्मिलित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है। जिसकी पूर्व तैयारियों हेतु हार्टफुलनेस संस्थान हैदराबाद एवं मप्र जन अभियान परिषद के सामूहिक तत्वाधान में  06 मई को विदिशा जिले के सभी विकासखंड के सम्पूर्ण ग्रामों में योग व ध्यान अभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस हेतु हार्टफुलनेस संस्थान हैदराबाद से जिला विदिशा के समस्त विकासखंडों के प्रत्येक सेक्टर (05) में प्रशिक्षक एवं वोलिंटियर उपलब्ध कराये जा रहे हैं, जो योग, ध्यान, प्राणायाम, प्राकृतिक कृषि, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।

एकात्म अभियान जनदृजन का अभियान है। मध्यप्रदेश में 21 जून 2023 को अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर ग्राम, नगर से प्रदेश तक सभी की सहभागिता हो, जिसके पूर्व अभ्यास को लेकर यह कार्यशालाएं निःशुल्क आयोजित की जा रही हैं। जिनमें प्रतिदिन एक एवं तीन दिनों तक तीन सेशन  प्रत्येक ग्राम में आयोजित हो रहे है। कार्यक्रम का उद्देश लोक सेवकों एवं समुदाय को तनाव से दूर रखकर विकास कार्य में प्रगति एवं सहभागी बनाना है। ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव , रोजगार सहायक,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, स्व सहायता समूह की महिलाएं कार्यक्रम से जुडेंगे। जिले के नागरिक गणों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE