BREAKING NEWS
जावरा के भीमाखेड़ी में मिलावटी दूध फैक्ट्री.. <<     BIG BREAKING : कांग्रेस की उम्मीदों को झटका,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में ग्रीष्मकालीन.. <<     KHABAR : एमपी के तीनों उम्मीदवारों को जीत का.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से बदली सुरेश पाटीदार की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पशु कल्याण एवं गौपालन समितियों की बैठक 12.. <<     KHABAR : एनकॉर्ड समिति की बैठक में नशामुक्ति.. <<     KHABAR : मालिक ने महाकाल की सवारी के हाथी का.. <<     VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश में प्री-मानसून का जोर, 34.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अनिल पिल्ले, परिवार में शोक की.. <<     NEWS : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगिता.. <<     NEWS : हरिबोल प्रभातफेरी द्वारा भजन कीर्तन के.. <<     KHABAR : गिरदावली पोर्टल की खराबी से किसान परेशान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भौरासा में.. <<     KHABAR : भूतेश्वर महादेव मंदिर निर्माण के लिए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2023, 6:58 pm
KHABAR : छिंदवाड़ा शहर के मार्केंट एरिया का होगा सौंदर्यीकरण, शहर के व्यापारियों ने लिया जिम्मा, कलेक्टर पटले ने शहर के सौंदर्यीकरण के लिये व्यापारियों, आर्किटेक्ट्स, आर्टिस्ट्स, पेंटर्स एवं निगम कर्मियों की ली बैठक, पढ़े खबर 

Share On:-

छिन्दवाडा। कलेक्टर शीतला पटले ने जनभागीदारी के साथ शहर के बाजारों को सुन्दर बनाने के लिए शहर के व्यापारियों, आर्किटेक्ट, आर्टिस्ट्स, पेंटर्स एवं निगम की टीम की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में ली। कलेक्टर ने व्यापारियों से बाज़ारों में एकरूपता लाने एवं दुकानों के आगे के भाग को आकर्षक करते हुए सौंदर्यीकरण के बारे में पुनर्विचार करते हुए बाज़ारों को सुन्दर और व्यवस्थित करने की अपील की। बाजार में दो दुकानों के बीच के खुले ऊपरी भाग को ढंकने के लिए स्काई लाइट लगाने एवं फुटपाथ को सुंदर बनाने की भी अपील की। बैठक में निगम की स्वच्छता टीम ने सबके सामने शहर के प्रमुख बाज़ारों को कैसे सुन्दर बनाया जा सकता है, इसके लिए पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन दिया जिसके बाद कलेक्टर ने व्यापारियों से उनके सुझाव और आईडियाज़ लिए।
बैठक में सर्वप्रथम फव्वारा चौक से गोल गंज तक के मार्केट को सुन्दर और व्यवस्थित करने का निर्णय लिया गया । इसके बाद अन्य बाजारों में इस प्रकार की योजना को लागू करने का निर्णय सर्वसहमति से लिया गया । कलेक्टर की अपील को मूर्त रूप देने के लिए फव्वारा चौक से गोल गंज़ के लिये व्यवसायी अमित रुपड़ा, राजेंद्र बाकलीवाल, चक्रेश जैन व बगुल पंड्या, मानसरोवर के सामने के लिए संजय लालवानी, जेल बगीचा के लिये कोमल साहू और कमानिया गेट से राज टॉकीज तक के लिए सर्वश्री पंकज जैन, जय राय व अंशुल जैन ने व्यापारियों के साथ  बैठक कर बाजार के सौन्दर्यीकरण का जिम्मा लिया प्  बैठक में बाजार की दुकानों के लिए एक जैसे बिलबोर्ड्स, एक थीम पर पुताई कराने, रंग-बिरंगी पालों को हटाकर सभी दुकानों के सामने एक थीम का सौन्दर्यीकरण आदि मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए । कलेक्टर ने अपील की है कि यह काम शीघ्र शुरू होकर एक से दो सप्ताह में पूरे हो जायें जिससे शहर की सुन्दरता में चार चाँद लग जायेंगे एवं इससे बाजार में ग्राहक बढ़ेंगे। बैठक में नगरपालिक निगम आयुक्त राहुल सिंह,  कार्यपालन यंत्री ईश्वर सिंह चंदेली, निगमकर्मी, व्यापारीगण, आर्किटेक्ट्स, पेंटर्स, आर्टिस्ट्स एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE