नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन ने मंगलवार को कुकडेश्वर प्रवास के दौरान शासकीय चिकित्सालय कुकडेश्वर का निरीक्षण कर, अस्पताल में उपलब्ध स्टाफ, रिक्त पद एवं उपलब्ध उपचार सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल में महिलाओं एवं बच्चों के टीकाकरण केंद्र, ऑपरेशन थियेटर, पुरूष एवं महिला वार्ड का अवलोकन किया तथा एक्सरे एवं जांच की सुविधा के बारे में डॉ. गरीमा चौधरी से जानकारी ली। इस मौके पर एसडीएम पवन बारिया एवं तहसीलदार श्रद्धा तिवारी भी उपस्थित थी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।