नीमच। मध्यप्रदेश शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत नीमच जिला जनसंपर्क कार्यालय में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार नीमच में पदस्थ सहायक जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) जगदीश चंद्र मालवीय का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर अरुणेन्द्र सिंह को नीमच जिला जनसंपर्क कार्यालय में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसके तहत नीमच जिले में भी यह परिवर्तन किया गया है।
अरुणेन्द्र सिंह के पदभार ग्रहण करने के बाद जिले में जनसंपर्क विभाग की गतिविधियों एवं शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं, जगदीश चंद्र मालवीय के कार्यकाल में जिले में जनसंपर्क गतिविधियों के प्रभावी संचालन एवं मीडिया समन्वय में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।