BREAKING NEWS
नीमच जिले के रामपुरा में मोहर्रम पर्व को लेकर.. <<     शाजापुर में मोहर्रम को लेकर पुलिस.. <<     गुना में मछली पकड़ने के विवाद में खूनी.. <<     BIG NEWS : एमपी में 30 जिलों के 283 केंद्रों पर होगी.. <<     VIDEO NEWS: वर्षों से बकाया एरियर के लिए गुहार,.. <<     KHABAR : नीमच में पेंशनरों ने उठाई लंबित एरियर.. <<     VIDEO NEWS: खेती की जीवनरेखा टूटी, किसान ने मांगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 4000 फीट सिंचाई पाइप लाइन तोड़ने का आरोप,.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति.. <<     दतिया में कांग्रेस का बड़ा हमला,चुनाव.. <<     KHABAR : सीमांकन की तारीख पर तारीख,.. <<     माँ जानकी प्रकटोत्सव को शासकीय मान्यता की.. <<     KHABAR : प्रोजेक्ट कार्य में कम अंक देने पर भड़के.. <<     KHABAR : ठिबगांव बैंक गबन मामले में फरार महिला.. <<     NEWS : सोमवती अमावस्या पर दादा भैरवनाथ धाम में.. <<     VIDEO NEWS: 7 महीने से भटक रहा किसान, फिर भी नहीं मिला.. <<     मुंगावली में सरकारी योजनाओं का महा-शिविर.. <<     NEWS : सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील, दोषियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2023, 5:02 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री 96 हजार किसानों को 38.45 करोड की फसल बीमा राशि का लाभ, विधायक परिहार ने कहा- नीमच जिले के 19 हजार से अधिक किसानों को हुआ फायदा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिह के मुख्‍य आतिथ्‍य एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्‍यक्षता में मंगलवार को मोहनपुरा, जिला-राजगढ़ से आयोजित किसान कल्‍याण महाकुंभ 2023 के राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के किसानों को 2900 करोड की फसल बीमा दावा राशि एंव 11 लाख से अधिक किसानों को 2123 करोड की ब्‍याज माफी तथा मुख्‍यमंत्री किसान कल्‍याण के तहत 1400 करोड रूपये की राशि का भुगतान किसानों को सिंगल क्लिक के माध्‍यम से किया गया । 

राज्‍यस्‍तरीय कार्यक्रम का राजगढ से नीमच जिला, विकासखंड- मुख्यालयों एवं जिले की 67 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में भी लाइव प्रसारण किया गया। जिसे अतिथियों और उपस्थितजनों देखा व सुना।

जिला स्तरीय कार्यक्रम विधायक दिलीपसिंह परिहार की उपस्थिति में जिला आयुष कार्यालय भवन नीमच में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍ज्‍नसिंह चौहान , जनपद अध्‍यक्ष शारदा देवी धनगर, कलेक्‍टर दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, अन्‍य जनप्रतिनिधिगण एवं बडी संख्‍या में किसान भाई उपस्थित थे। मॉ-सरस्‍वती एवं भगवान बलराम के चित्र पर माल्‍यापर्ण एंव दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्‍भ किया।

विधायक दिलीपसिंह परिहार ने इस मौके पर कहा कि नीमच जिले के 96 हजार से अधिक किसानों को 38.45 करोड की फसल बीमा राशि एंव 19 हजार से अधिक किसानों को 42 करोड 9 लाख रूपये की कृषक ऋण ब्‍याज माफी का लाभ मिल रहा है। इसमें नीमच क्षेत्र के 5 हजार 79 किसानों को 10.33 करोड से अधिक की ब्‍याज माफी का लाभ मिला है। विधायक परिहार एवं अतिथियों ने प्रतिक स्‍वरूप पॉच कृषकों को ब्‍याज माफी के प्रमाण पत्र वितरित किये।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE