मन्दसौर। शहर वार्ड क्रमांक 27 में उपचुनाव आज संपन्न हुआ। भाजपा के उम्मीदवार इमरान अब्बासी और कांग्रेस के उम्मीदवार तबस्सुम बी है मतदान में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और मतदान केंद्र पर सुबह से ही मत दाताओं की लम्बी कतार देखने को मिली जो पहली बार मतदान करने आए उन लोगों में खासा उत्साह दिखा। पुलिस प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्र पर पुख्ता इंतजाम किए गए मतदान केन्द्र पर शान्ति पूर्वक मतदान संपन्न हुआ भयंकर गर्मी को देखते हुए प्रशासन द्वारा मतदान केंद्र पर कूलर की व्यवस्था, ठंडे पानी की व्यवस्था की गई जिसके कारण किसी अधिकारी कर्मचारी और मतदाताओं को कोई दिक्कत नहीं हो।