नीमच। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच से प्राप्त जानकारी के अनुसार माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार लीगल एड डिफेंस काउंसिल अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच में पूर्व में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल एवं असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल के पद हेतु विज्ञप्ति जारी की गई थी, जिसके फलस्वरूप कुल 46 आवेदन विभिन्न पदों के लिए प्राप्त हुए, जिनका साक्षात्कार चयन समिति द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एडीआर सेंटर नीमच में 15 एवं 16 जून 2023 को प्रातः 9.00 से 11.00 एवं शाम 5.00 से 6.00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। सभी पात्र आवेदक नियत तिथि समय पर आवश्यक रूप से उपस्थित खोकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच से संपर्क किया जा सकता है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।