BREAKING NEWS
KHABAR : ग्राम पंचायत में नौकरी दिलाने के नाम पर 42.. <<     KHABAR : ग्राम अड़मालिया में भूमि सीमांकन में बाधा,.. <<     उत्कृष्ट मार्गदर्शन पर खरगोन की हर्षाली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : हाईवे से उड़ी बाइक, 24 घंटे में चोर पुलिस के.. <<     नीमच जिले के रामपुरा में मोहर्रम पर्व को लेकर.. <<     शाजापुर में मोहर्रम को लेकर पुलिस.. <<     गुना में मछली पकड़ने के विवाद में खूनी.. <<     BIG NEWS : एमपी में 30 जिलों के 283 केंद्रों पर होगी.. <<     VIDEO NEWS: वर्षों से बकाया एरियर के लिए गुहार,.. <<     KHABAR : नीमच में पेंशनरों ने उठाई लंबित एरियर.. <<     VIDEO NEWS: खेती की जीवनरेखा टूटी, किसान ने मांगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 4000 फीट सिंचाई पाइप लाइन तोड़ने का आरोप,.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति.. <<     दतिया में कांग्रेस का बड़ा हमला,चुनाव.. <<     KHABAR : सीमांकन की तारीख पर तारीख,.. <<     माँ जानकी प्रकटोत्सव को शासकीय मान्यता की.. <<     KHABAR : प्रोजेक्ट कार्य में कम अंक देने पर भड़के.. <<     KHABAR : ठिबगांव बैंक गबन मामले में फरार महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2023, 7:24 pm
KHABAR : कलेक्टर गुप्ता की अध्यक्षता में हुई मलेरिया निरोधक माह के संबंध में अंर्तविभागीय बैठक, मलेरिया की रोकथाम और जनजागरूकता के लिए रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। मलेरिया रोग के प्रति जन-जागरूकता लाने, इसके फैलाव को रोकने और जांच तथा उपचार की व्यवस्था के लिए कलेक्टर ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में समस्त जिला प्रमुखों की अंर्तविभागीय समन्वय बैठक में आयोजित हुई। कलेक्टर गुप्ता सभी विभागों को समन्‍वय कर बरसात शुरू होने के पहले कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रश्मि दुबे ने वाहक जनित रोगों की रोकथाम में सभी विभागों की महत्ती जिम्मेदारी को पावर पाईंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बताया। डॉ. रश्मि दुबे ने बताया कि समस्त वाहक जनित बीमारियों का कारक मच्छर है, जो बारिश के दिनों में तैजी से प्रजनन करता है और कई प्रकार की बीमारियां फैलाता है। इन मच्छरों की रोकथाम करना अकेले जिला मलेरिया कार्यालय के लिये असंभव है। अतः इसमें सभी विभागों के मध्य आपसी समन्वय होना अतिआवश्यक है। जहां शहरी क्षेत्रों में नगर-निगम के माध्यम से फॉगिंग और कीटनाशकों का छिड़काव होता है। वही ग्रामीण क्षेत्रों में यही कार्य नगर और ग्राम पंचायत के माध्यम से किया जाता है।

डॉ रश्मि दुबे ने कहा कि वर्तमान समय में प्रिंट मीडिया,  इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करके भी बीमारियों के प्रति जागरूकता लाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में वेक्टर लोड तो है लेकिन पैरासिटिक लोड नहीं होने से वर्तमान में मलेरिया और डेंगू के प्रकरण सामने नहीं आ रहे है। लेकिन आगामी समय में हमे सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा ने बताया कि मलेरिया मच्छर के कांटने से होने वाला वाहक जनित रोग है। जिसका फैलाव बारिश के दिनों में अधिक तेजी से होता है।

सी.एम.एच.ओं. डॉ. एम.पी.शर्मा ने कहा कि प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी मलेरिया माह जून-2023 में कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसी श्रंखला में आज रथ के उद्घाटन के साथ ही अन्य गतिविधियां भी होंगी। जिनमें शिक्षण संस्थाओं में भाषण व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, गांव चौपालों में नुक्कड़ नाटक और नौटंकी की प्रस्तुति होगी। इनके द्वारा वाहन जनित रोगों की रोकथाम के लिये सार्थक संदेश प्रसारित किये जाएंगे। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव में नारे लेखन किया जायेगा।

कलेक्टर गुप्ता ने मलेरिया रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना
कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने मलेरिया रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसी के साथ जिले में मलेरिया माह-जून-2023 के विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की औपचारिक शुरूआत हुई। इस दौरान बताया गया कि मलेरिया रथ संपूर्ण देवास शहर और सभी विकासखण्डों में भ्रमण करके वाहक जनित रोगों जैसे मलेरिय, डेंगू, चिकुनगुनिया, फाईलेरिया, हाईड्रोसील, लिम्फेडिमा आदि के संबंध में जनजागरूकता निर्मित करेगा। रथ के साथ समस्त विकासखण्डों में स्थानीय मलेरिया निरीक्षक और लैब टेक्नीशियन भी होंगे जो बुखार के रोगी की पहचान कर किट के माध्यम से मलेरिया की जांच भी करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रश्मि दुबे, जिला मलेरिया कार्यालय के समस्त मलेरिया निरीक्षक, सर्वेलेन्स निरीक्षक और अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE