BREAKING NEWS
KHABAR : क्षत्रिय नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष बने.. <<     RJ. में 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, क्या शुरू हुई.. <<     WEATHER UPDATE : मौसम ने ली करवट! मालवा में बारिश और आंधी.. <<     KHABAR : वीर तेजाजी की जन्मजयंती पर निकली भव्य.. <<     BIG NEWS : कैलाश विजयवर्गीय का फिर महिलाओं पर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM मोदी की Mimicry बनी विवाद की वजह! BJP का.. <<     KHABAR : बंजारे समाज की भव्य यात्रा का करणी सेना ने.. <<     KHABAR : मैदानी पत्रकारों के हितों को लेकर जिला.. <<     KHABAR : गणेश पांडाल में बड़े पर्दे पर हुआ ‘हनुमान.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, मंदिर से.. <<     BIG NEWS : मां बगलामुखी मंदिर का नया नियम, रात 8 बजे.. <<     NEWS : मासखमण की तपस्वी वीर माता सरोज सुराणा का.. <<     BIG NEWS : सब्सिडी जारी करने 60 हजार घूस मांगने वाला.. <<     NEWS : मेड़ी का अमराणा में 70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल.. <<     NEWS : ग्राम शिरडी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत.. <<     NEWS : गणेश उत्सव को लेकर एसपी ने शहर में किया.. <<     BIG NEWS : बाबा बागेश्वर की एक और रथ यात्रा, भारत को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2026, 2:06 pm
KHABAR : ग्राम पंचायत में नौकरी दिलाने के नाम पर 42 लाख की ठगी, करीब 300 लोग शिकार; कलेक्टर से शिकायत, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिले में ग्राम पंचायत में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बेरोजगार युवाओं से ग्राम पंचायत एवं लघु उद्योग विकास परिषद (सिडको कंपनी) में नौकरी लगवाने का झांसा देकर करीब 42 लाख रुपये की ठगी की गई है।

पीड़ितों का कहना है कि उनसे अलग-अलग राशि वसूली गई, जिसमें किसी से 18,000 रुपये, किसी से 35,000 रुपये तो किसी से 7,500 रुपये लिए गए। इस मामले में सलमान पठान सहित अन्य लोगों ने बताया कि करीब 300 लोग इस ठगी का शिकार हुए हैं।

आरोप है कि शिवराज सिंह राजपूत और अजहर पठान (मुल्ला खेड़ी) नामक व्यक्तियों ने ग्रामीणों को नौकरी का झांसा देकर यह रकम वसूली। जब पीड़ितों ने संबंधित लोगों और कथित कंपनी कर्मचारियों से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया और कोई जवाब नहीं दिया।

पीड़ितों ने बताया कि पहले भी इस संबंध में कोतवाली थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पुनः शिकायती पत्र सौंपा गया और न्याय की मांग की गई।

पीड़ितों ने मांग की है कि ठगी की राशि वापस दिलाई जाए और आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE