BREAKING NEWS
नीमच जिले के रामपुरा में मोहर्रम पर्व को लेकर.. <<     शाजापुर में मोहर्रम को लेकर पुलिस.. <<     गुना में मछली पकड़ने के विवाद में खूनी.. <<     BIG NEWS : एमपी में 30 जिलों के 283 केंद्रों पर होगी.. <<     VIDEO NEWS: वर्षों से बकाया एरियर के लिए गुहार,.. <<     KHABAR : नीमच में पेंशनरों ने उठाई लंबित एरियर.. <<     VIDEO NEWS: खेती की जीवनरेखा टूटी, किसान ने मांगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 4000 फीट सिंचाई पाइप लाइन तोड़ने का आरोप,.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति.. <<     दतिया में कांग्रेस का बड़ा हमला,चुनाव.. <<     KHABAR : सीमांकन की तारीख पर तारीख,.. <<     माँ जानकी प्रकटोत्सव को शासकीय मान्यता की.. <<     KHABAR : प्रोजेक्ट कार्य में कम अंक देने पर भड़के.. <<     KHABAR : ठिबगांव बैंक गबन मामले में फरार महिला.. <<     NEWS : सोमवती अमावस्या पर दादा भैरवनाथ धाम में.. <<     VIDEO NEWS: 7 महीने से भटक रहा किसान, फिर भी नहीं मिला.. <<     मुंगावली में सरकारी योजनाओं का महा-शिविर.. <<     NEWS : सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील, दोषियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2023, 8:04 pm
NEWS : ठगी पीड़ितों ने बनाया संयुक्त निवेशक संघ, जिला कलेक्टर से मुलाकात कर बड्स एक्ट के तहत तहसील स्तर तक भुगतान आवेदन लेने की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ठगी पीड़ित निवेशकों ने ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के तत्वाधान में संयुक्त निवेशक संघ के राष्ट्रीय संयोजक एडवोकेट भरत कुमावत, तप जप अध्यक्ष देवी लाल , ए आई एस ओ अध्यक्ष कान्ति लाल शर्मा, आदर्श कोपरेटिव के सुनील टांक, दीपक अग्रवाल , प्रमोद मूंदड़ा, समृद्ध सोसाइटी के दिलीप सुराणा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक गोयल से मुलाकात करके लाखों की संख्या में पीड़ित चित्तौड़गढ़ के निवेशकों को बड्स एक्ट 2019 के तहत भुगतान आवेदन जमा करने हेतु प्रत्येक तहसील स्तर तक भुगतान करवाने के लिए एकल खिड़की खोले जाने के लिए प्रशासनिक प्रबंध करवाने की मांग की।

जिला कलेक्टर कार्यालय स्थित गार्डन में आयोजित बैठक में आगामी चुनावों में निवेशकों के भुगतान को प्रमुख मुद्दा बनाने, निवेशकों में जन जागृति लाने, एजेंट्स की कानूनी सुरक्षा सुनिश्चित करने, बड्स एक्ट के तहत सभी निवेशकों के फॉर्म भरवाने तथा निवेशकों को भुगतान दिलवाने के लिए सभी एजेंट्स / एडवाइजर्स /कर्मचारियों एवं  पीड़ित कंपनी के निवेशकों को एकजुट करने के उपायों पर चर्चा की गयी।

बैठक में भरत कुमावत, देवीलाल टेलर, दिलीप कुमार सुराणा, देवी लाल कुमावत, सत्यनारायण धाकड़, दीपक अग्रवाल, मिठुलाल डांगी, सत्यनारायण छीपा, कान्तिचन्द शर्मा, सुरेश चन्द्र कुम्हार, बन्शी लाल डांगी, शान्ति लाल प्रजापत, रतन लाल, रोशन लाल धाकड़, बाल किशन, नाना लाल गर्ग, ललीत कुमार धाकड़, बालु राम कुम्हार, राम लाल शर्मा, प्रमोद कुमार मूंदड़ा, अनिल खटोड़, सुनील कुमार टांक, श्याम लाल चोटिया, राम चन्द्र धाकड, धनराज धाकड़ आदि उपस्थित थे।
 
चित्तौड़गढ़ मुख्यालय पर उपस्थित हुए मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी जैसे सहारा इंडिया समृद्ध जीवन पल्स इंडिया लिमिटेड कल्पतरु और आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी, संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी, नवजीवन क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी, किम बाइक वोट नेक्सा एवरग्रीन जैसी मल्टी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी एवं कंपनी ने मिलकर आम जनता जैसे किसान मजदूर चाय के ठेले वाले रिक्शा वाले, दुकानदार, महिलाएं, सरकारी कर्मचारी  और प्राइवेट कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक युवा नागरिक  एवं आम जनता की गाड़ी एवं खून पसीने की कमाई इन सोसाइटियों से ठगी का शिकार हो चुके है।

प्रतिनिधि मंडल ने भुगतान खिड़की खोलने का प्रस्ताव जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ के सामने रखा। समस्त क्रेडिट कोऑपरेटिव के निवेशकों एवं जमाकर्ता के जिला कलेक्टर से आग्रह किया। निवेशकों का कहना है कि जिला मुख्यालय पर एकल खिड़की खुल जाए तो समस्त निवेशक एकल खिड़की पर अपना फॉर्म जमा करा सकते हैं इस पर जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने कहा कि जिला मुख्यालय पर एडीएम कार्यालय में समस्त निवेशक एवं जमाकर्ता जो क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी से पीड़ित लोग अपना फॉर्म जमा करा सकेंगे ऐसा आदेश जिला कलेक्टर द्वारा पूर्व में दिया जा चुका है।
 कुछ निवेशकों ने जो अपने साथ फार्म लेकर आए थे उन्होंने एडीएम कार्यालय में जाकर आज दिनांक को फॉर्म जमा करवाएं और समस्त निवेशकों एवं जमा कर्ता ने राहत की सांस ली।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE