BREAKING NEWS
नीमच जिले के रामपुरा में मोहर्रम पर्व को लेकर.. <<     शाजापुर में मोहर्रम को लेकर पुलिस.. <<     गुना में मछली पकड़ने के विवाद में खूनी.. <<     BIG NEWS : एमपी में 30 जिलों के 283 केंद्रों पर होगी.. <<     VIDEO NEWS: वर्षों से बकाया एरियर के लिए गुहार,.. <<     KHABAR : नीमच में पेंशनरों ने उठाई लंबित एरियर.. <<     VIDEO NEWS: खेती की जीवनरेखा टूटी, किसान ने मांगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 4000 फीट सिंचाई पाइप लाइन तोड़ने का आरोप,.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति.. <<     दतिया में कांग्रेस का बड़ा हमला,चुनाव.. <<     KHABAR : सीमांकन की तारीख पर तारीख,.. <<     माँ जानकी प्रकटोत्सव को शासकीय मान्यता की.. <<     KHABAR : प्रोजेक्ट कार्य में कम अंक देने पर भड़के.. <<     KHABAR : ठिबगांव बैंक गबन मामले में फरार महिला.. <<     NEWS : सोमवती अमावस्या पर दादा भैरवनाथ धाम में.. <<     VIDEO NEWS: 7 महीने से भटक रहा किसान, फिर भी नहीं मिला.. <<     मुंगावली में सरकारी योजनाओं का महा-शिविर.. <<     NEWS : सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील, दोषियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2023, 8:14 pm
REPORT : कलेक्टर गुप्‍ता की अध्यक्षता में हुई डाइट की संस्थान विकास समिति की बैठक, संस्थान में किये जाने वाले कार्याे के लिए नगर निगम से प्राप्त प्राक्कलन अनुसार राशि की स्वीकृत, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्‍ता की अध्यक्षता में डाइट देवास की संस्थान विकास समिति की बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में समिति के सचिव डॉ. राजेन्द्र सक्सेना प्राचार्य डाइट देवास द्वारा वर्ष 2017-18 से 2022-23 के आय व्यय के लेखा प्रस्तुत किया गया।

बैठक में संस्थान के मुख्य भवन की मरम्मत, रंगाई पुताई, भवन की वाटर प्रुफिंग, लिपिकों के लिए केबिन, टीन शेड, सी.सी.रोड, पेवर ब्लाक तथा बगीचे में जाली के लिए नगर निगम देवास से प्राप्त प्राक्कलन अनुसार राशि स्वीकृत की गई। संस्थान के वाचनालय के कम्प्यूटर, प्रोजेक्टर, ऑडियो, वीडियो तथा पुस्तकों के लिए प्रस्ताव अनुसार राशि 2.5 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई, खेल के मैदान के लिए नगर निगम देवास को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिये। साथ ही खेल मैदान के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमति प्रदान की गई।

संस्था में नर्मदा नल कनेक्शन के लिए नगर निगम को निर्देश दिये, कम्प्यूटर, प्रिंटर, आर.ओ, वाटर कूलर, बोरिंग मेंटनेंस के रखरखाव की राशि प्रस्ताव अनुसार स्वीकृत की गई। सायरन क्रय के लिए राशि स्वीकृत की गई, संस्थान के क्वाटर्स के लिए पीडब्‍ल्‍यूडी से प्राक्कलन प्राप्त कर राशि उपलब्ध कराने के लिए राज्य शिक्षा को पत्र प्रेषित किये जाने, बाउण्ड्रीवाल मरम्मत की प्राप्त राशि से बाउण्ड्रीवाल के कार्य को तत्काल प्रारंभ कराने के लिए पीडब्‍ल्‍यूडी को निर्देश प्रदान किये गये।

संजय नगर के पानी की निकासी के लिए नगर निगम को निर्देश दिये, पानी की निकासी के लिए पर्याप्त प्रबंधन करने के निर्देश दिये। सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति के प्रस्ताव पर संस्थान में राशि उपलब्ध नही होने से गार्ड रखने की अनुमति प्रदान नही की गई। संस्थान के रिक्त पदों के लिए प्राचार्य को जिले की शालाओं में अतिशेष शिक्षकों के प्रस्ताव प्राप्त कर पद पूर्ति के प्रयास करने के निर्देश दिये।

बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बघेल, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास ब्रजेश पटेल, नगर निगम देवास से रितेश त्रिपाठी, सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि शिवनंदन प्रजापति, प्राचार्य शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय देवास डॉ. उमा श्रीवास्तव, राजकुमार चंदन, संजय जोशी, दीपक शुक्ला, वृन्दा शर्मा, संतोष वर्मा, जुबेर एहमद शेख, डाइट स्टाफ सदस्य प्रेमनारायण शर्मा, संजय चौधरी उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE