खरगोन। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने 21 मार्च को नूतन नगर की सृष्टि को रेड़क्रॉस से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी। तब इस होनहार बालिका ने बताया था कि वो आगे पढ़ना चाहती है लेकिन आर्थिक हालात अच्छे नहीं है। सृष्टि ने कक्षा 9 वी 94 प्रतिशत हासिल किए थे। 13 जून को हुई जनसुनवाई के दौरान सृष्टि फिर कक्षा 10 वी में 72 प्रतिशत प्राप्त किये तो कलेक्टर वर्मा का शुक्रिया कहने को उपस्थित हुई। तो वे मार्कशीट देखकर पहचान गए। कलेक्टर वर्मा ने सहसा ही बोल उठे बोलो बिटिया अब आगे क्या ? सृष्टि ने बताया हालात वैसे ही है मदद चाहिए आगे खूब पढ़ना चाहती हूँ। इस बार फिर कलेक्टर साहब ने रेड़क्रॉस से 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर जनसुनवाई में ही 5 हजार रुपये का चेक प्रदान किया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।