BREAKING NEWS
नीमच जिले के रामपुरा में मोहर्रम पर्व को लेकर.. <<     शाजापुर में मोहर्रम को लेकर पुलिस.. <<     गुना में मछली पकड़ने के विवाद में खूनी.. <<     BIG NEWS : एमपी में 30 जिलों के 283 केंद्रों पर होगी.. <<     VIDEO NEWS: वर्षों से बकाया एरियर के लिए गुहार,.. <<     KHABAR : नीमच में पेंशनरों ने उठाई लंबित एरियर.. <<     VIDEO NEWS: खेती की जीवनरेखा टूटी, किसान ने मांगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 4000 फीट सिंचाई पाइप लाइन तोड़ने का आरोप,.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति.. <<     दतिया में कांग्रेस का बड़ा हमला,चुनाव.. <<     KHABAR : सीमांकन की तारीख पर तारीख,.. <<     माँ जानकी प्रकटोत्सव को शासकीय मान्यता की.. <<     KHABAR : प्रोजेक्ट कार्य में कम अंक देने पर भड़के.. <<     KHABAR : ठिबगांव बैंक गबन मामले में फरार महिला.. <<     NEWS : सोमवती अमावस्या पर दादा भैरवनाथ धाम में.. <<     VIDEO NEWS: 7 महीने से भटक रहा किसान, फिर भी नहीं मिला.. <<     मुंगावली में सरकारी योजनाओं का महा-शिविर.. <<     NEWS : सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील, दोषियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2023, 11:08 am
REPORT : मप्र राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव ने किया जिले का भ्रमण, मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। मप्र राज्य खाद्य आयोग भोपाल शोभित जैन सदस्य सचिव द्वारा सोमवार और मंगलवार को धार जिले का भ्रमण किया गया। सदस्य सचिव द्वारा सोमवार को लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक पोषण आहार, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्यान्ह भोजन) एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की समीक्षा की गई। सदस्य सचिव द्वारा उक्त योजनाओं की खाद्यान्न सामाग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, समय पर उठाव करने, सतर्कता समिति की बैठके आयोजित करने तथा जहाँ पर सतर्कता समिति का गठन नही किया गया वहाँ पर सतर्कता समिति का गठन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। सदस्य सचिव द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान देवला का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण दौरान दुकान पर सतर्कता समिति के सदस्य की सूची प्रदर्शित करने, समिति की बैठक आयोजित करने इत्यादि के निर्देश देकर दुकान से संलग्न उपभोक्ताओं से दुकान से मिलने वाली राशन सामाग्री के संबंध में पूछताछ की गई। उपभोक्ताओं द्वारा राशन सामाग्री मिलने के संबंध में संतोष व्यक्त किया गया। इसी प्रकार सदस्य सचिव द्वारा मंगलवार को शासकीय उचित मूल्य दुकान चंदनखेड़ी, नालछा आंगनवाड़ी केन्द्र चंदनखेड़ी, झाडीवरीदा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान दुकान से राशन सामाग्री इलेक्ट्रॉनिक तौलकांटे से तौलकर वितरण करने एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये गये। आंगनवाड़ी केन्द्र चंदनखेड़ी की कार्यकर्ता से आंगनवाड़ी में दर्ज बच्चो का पूर्व का उपस्थिति रजिस्टर मांगे जाने पर उपलब्ध नही कराया गया। ग्रामीणो द्वारा आंगनवाड़ी नियमित नही खुलने की शिकायत की गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा पूर्व के दिवस में टेकहोम राशन वितरण की जानकारी न तो रजिस्टर में न ही एप्प के माध्यम से प्रस्तुत की गई। आंगनवाडी केन्द्र झाड़ीबरौदा के निरीक्षण में ग्रामीणों द्वारा नियमित आंगनवाड़ी खुलना एवं भोजन नाश्ता का नियमित वितरण करना बताया गया। सांझा चूल्हा कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्र में भोजन प्रदाय करने वाली स्वसहायता समूह संचालिका द्वारा बताया गया कि भोजन लकड़ी से बनाया जाता है। आंगनवाड़ी केन्द्र टेकहोम राशन का सत्यापन किया गया। जिसमें तीन बैग एक्सपायरी डेट के होना पाया एवं आंगनवाड़ी सहायिका द्वारा बताया गया कि विगत सप्ताह प्राप्त सात बैगो में न बैच नंबर नहीं उत्पादन तथा एक्सपायरी डेट होना अंकित पाई गई। बैठक एवं भ्रमण कार्यक्रम में एस.एन. मिश्रा जिला आपूर्ति अधिकारी धार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला धार, मध्यान्ह भोजन प्रभारी अर्पिता बिल्लौरे, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम जिला धार, उपायुक्त सहकारिता जिला धार, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक जिला धार जिला प्रबंधक वेयर हाउस जिला धार इत्यादि उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE