धार। प्रभारी प्रधान जिला न्यायाधीश अशोक कुमार शर्मा के निर्देशन में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर सचिव उमेश कुमार सोनी की अध्यक्षता में कृषि उपज मंडी धार प्रांगण में साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। बाल श्रमिक प्रतिबंधित किए जाने का आह्वान किया गया और बताया गया कि आज के बालक हमारे देश के कल का भविष्य है। यदि इन तरूणों को मेहनत मजदूरी की भट्टी में झोंक दिया जाएगा तो देश के उज्जवल भविष्य की कल्पना करना बईमानी होगी। अतः समस्त व्यापारियों, किसानों तथा मजदूरों से यह अपील की जाती है कि कोई भी ना बाल श्रम करवाएंगे और ना ही कही ओर करने देंगे।
कार्यक्रम समापन पश्चात चाइल्डलाइन की टीम के माध्यम से जिला धार के बाजार क्षेत्र में डोर टू डोर संपर्क अभियान चलाया जाकर बाल श्रम को हतोत्साहित करने हेतु व्यापारियों को समझाइश दी गई। चाइल्ड लाइन की टीम का नेतृत्व जिला समन्वयक राधेश्याम काजले द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सहायता अधिकारी मुकेश कौशल द्वारा किया गया। आभार कृषि उपज मंडी सचिव के. के. नरगावे द्वारा व्यक्त किया गया, महत्वपूर्ण सहयोग मंडी निरीक्षक प्रकाश डांगी, ए.एर्स.आइ. मंडी राजू राठौड़, व्यापारी सुमित गर्ग, नारायण अग्रवाल, रवि सिसोदिया, पियूष गर्ग, राहुल देवड़ा एवम पहल एन.जी.ओ. की चाइल्ड लाइन टीम का रहा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।