BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर दिनेश जैन व एसपी अंकित.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय सीट के भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नीमच जिले के आंतरी माता के युवराज का.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा पुलिस और मुखबिर की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भाजपा नेता अनिल नागोरी के पेट्रोल पंप पर.. <<     MANDI BHAV : मंडी में बढ़े डॉलर चना के भाव, मसूर और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024- स्वीप गतिविधियों के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले भाजपा के.. <<     KHABAR : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय तपोभूमि नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत ह‍स्‍ताक्षर.. <<     VIDEO NEWS: नव विवाहित दूल्हा-दुल्हन ने दहलीज पर रखे.. <<     KHABAR : एसपी कार्यालय पहुंचे खाटू श्याम मंदिर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2023, 12:49 pm
BIG NEWS : स्वास्थ्य विभाग की संभागीय संयुक्त संचालक ने सिविल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कमियों को शीग्र दुरुस्त कराने के दिए निर्देश, पढ़े खबर  

Share On:-

विदिशा। स्वास्थ्य विभाग की संभागीय संयुक्त संचालक डॉ नीरा चौधरी के द्वारा आज बासौदा के राजीव गांधी शासकीय जन चिकित्सालय का भ्रमण कर यहां संचालित स्वास्थ्य सुविधाओं व मरीजों व उनके परिजनों हेतु किए गए प्रबंधों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया गया है।

संभागीय संयुक्त संचालक डॉ चौधरी ने बासौदा के राजीव गांधी शासकीय जन चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों मे पहुंचकर भर्ती मरीजों की सुविधा हेतु क्या-क्या प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने भर्ती मरीजों से संवाद कर उनका हालचाल भी जाना। उन्होंने रिकॉर्ड पंजी संधारण का अवलोकन करने के पश्चात अस्पताल में उपलब्ध अग्निशामक उपकरण द्वारा मौके पर ही मॉक ड्रिल कराकर जायजा लिया, उन्होंने निर्देश दिए कि हर तीन माह की अवधि में मॉक ड्रिल कराई जाए। शार्ट सर्किट या अन्य कारणों से यदि आग लग जाती है तो उस पर किस तरह काबू किया जाए के ज्ञान कौशल को जाना। उनके द्वारा अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड एवं एनबीएसयू वार्ड में पहुंचकर कौन-कौन सी जांच उपलब्ध किट से की जाती है की जानकारी प्राप्त की और उपस्थिति रजिस्टर की जांच कर बीएमओ को निर्देश दिए कि रजिस्टर को पेजिंग एवं प्रमाणित करें।

संभागीय संयुक्त संचालक डॉ चौधरी के द्वारा निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ अधिकारी, कर्मचारियों के लंबे समय अवधि से अनुपस्थित हैं, जिस पर उन्होंने असंतोष जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान जिन स्वास्थ्य संस्थाओं में कमियां पाई गई हैं उन्हें शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। आरबीएस के टीम के चिकित्सको के कार्य के प्रति उदासीनता पर भी उन्होंने असंतोष जाहिर किया है। डॉ चौधरी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुलाबगंज में पहुंचकर मरीजो को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया है।

निरीक्षण के दौरान डॉ चन्द्रशेखर वर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ डीके शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी क्रमांक 2 डॉ पुनीत माहेश्वरी, डीपीएम डॉ आशुतोष घूटे तथा बीएमओ डॉ प्रमोद कुमार दीवान समेत सिविल अस्पताल का स्टाफ एवं नर्स मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE