BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : PM मोदी की Mimicry बनी विवाद की वजह! BJP का.. <<     KHABAR : बंजारे समाज की भव्य यात्रा का करणी सेना ने.. <<     KHABAR : मैदानी पत्रकारों के हितों को लेकर जिला.. <<     KHABAR : गणेश पांडाल में बड़े पर्दे पर हुआ ‘हनुमान.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, मंदिर से.. <<     BIG NEWS : मां बगलामुखी मंदिर का नया नियम, रात 8 बजे.. <<     NEWS : मासखमण की तपस्वी वीर माता सरोज सुराणा का.. <<     BIG NEWS : सब्सिडी जारी करने 60 हजार घूस मांगने वाला.. <<     NEWS : मेड़ी का अमराणा में 70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल.. <<     NEWS : ग्राम शिरडी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत.. <<     NEWS : गणेश उत्सव को लेकर एसपी ने शहर में किया.. <<     BIG NEWS : बाबा बागेश्वर की एक और रथ यात्रा, भारत को.. <<     VIDEO: #मुरैना में #खण्डा-पत्थर के #अवैध परिवहन पर.. <<     BIG NEWS : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चाकू लेकर.. <<     KHABAR : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गाए भजन, झूमे.. <<     KHABAR : भरत चरित्र और अजामिल की कथा से समझाया मोह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2026, 2:54 pm
KHABAR : भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में सिस्टम की उड़ी धज्जियां, आपात सेवाएं प्रभावित, ट्रैफिक जाम और भीड़ का बना रहा दबाव, पढे़ खबर 

Share On:-

धार। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के आगमन पर स्वागत के नाम पूरे सिस्टम की धज्जियां उड़ा कर रख दी गई। प्रदेश अध्यक्ष का काफिला रात 8ः15 बजे के करीब शहर में दाखिल हुआ। टीवीएस चौराहे से भाजपा जिला कार्यालय तक करीब 500 मीटर की सड़क को कब्जे में ले लिया गया। सड़क पर 12 मंच तान दिए गए। अस्पताल क्षेत्र के पास ही तेज आवाज में डीजे बजाया गया। नियमों की खुलेआम अनदेखी देखी गई। इस पूरे शो के बीच सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। आपात सेवाएं प्रभावित हुई। वहीं मंच पर भेंट की गई तलवार को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष लहराते हुए दिखाई दिए।


सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर धार पहुंचे थे। जहां युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। श्याम टेलर ने केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के साथ भोजशाला में मां वाग्देवी के दर्शन किए और हनुमान चालीसा हवन पूजन में सम्मिलित हुए। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता भगवा साफे में नजर आए।


मीडिया से चर्चा के दौरान श्याम टेलर ने कहा कि मुझे भोजशाला आने का अवसर मिला और सौभाग्य प्राप्त हुआ है। अद्भुत ऊर्जा, ज्ञान और शक्ति का केंद्र हुआ करता था। जैसे कि पहले भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भी इस विषय पर संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी इसे सरस्वती लोक के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। निश्चित रूप से आने वाला समय भी देश और समाज को दिशा देने का काम भोजशाला करेगा।


संगठन में चयन को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल है। बीजेपी में विभिन्न पैरामीटर पर कार्यकर्ताओं का चयन किया जाता है। वहीं अगवानी के दौरान नियमों का उल्लंघन वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि परिवार का कोई सदस्य आता है तो उसका प्रेम पूर्वक अभिनंदन किया ही जाता है और हॉस्पिटल एरिया या कोई ऐसा विषय है, तो मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को निश्चित रूप से इस विषय में हिदायत दी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE