जबलपुर। जी-20 के अंतर्गत भोपाल स्थित प्रशासन अकादमी में गत दिवस संपन्न हुये बुनियादी साक्षरता एंव संख्या ज्ञान आधारित राज्य स्तरीय कॉनक्लेव में जबलपुर जिले को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने जिला शिक्षा केन्द्र जबलपुर की पूरी टीम को बधाई दी है। जी-20 सम्मेलन में शामिल हुई जिला शिक्षा केन्द्र की टीम ने जिला परियोजना समन्वयक योगेश शर्मा के नेतृत्व में आज कलेक्टर सुमन से मिली। इस अवसर पर जिला पंचायत की सीईओ जयति सिंह भी मौजूद थीं। कलेक्टर सुमन एवं जिला पंचायत सीईओ ने टीम को बधाई देते हुये आगे भी अच्छा कार्य करने की प्रेरणा दी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।