नीमच। विधानसभा क्षेत्र नीमच के नवलपुरा-सरजना मार्ग का 1 करोड़ 38 लाख की लागत से निर्मित होने वाली डामर सड़क का भूमि पूजन कार्यक्रम विधायक दिलीप सिंह परिहार के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। यह सड़क 1 किलोमीटर से अधिक लंबी बनाया जाना है। ग्राम वासियों द्वारा इस मार्ग की काफी लंबे समय से मांग की जा रही थी। विधायक परिहार ने इस क्षेत्र में कुल 11 सड़के स्वीकृत की है। उन्ही में से यह एक है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष शारदा मदन धनगर, हेजराज़ सिंह शक्तावत, जनपद सदस्य रतन मालावत, बंटी यादव, वासुदेव मेघवाल, सरपंच भोपाल सिंह, दिलीप धाकड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।