BREAKING NEWS
शाजापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी,गौवंश तस्करी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में.. <<     खनियाधाना में एबीवीपी का बड़ा हल्लाबोल,.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर बालाजी प्रशिक्षण संस्थान.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने.. <<     KHABAR : एमपी में मानसून की दस्तक के बीच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: अपनी ही जमीन के सीमांकन के लिए भटक रही.. <<     KHABAR : मुरैना के निरार थाने में पेयजल संकट, 4.. <<     KHABAR : ग्राम पंचायत में नौकरी दिलाने के नाम पर 42.. <<     KHABAR : ग्राम अड़मालिया में भूमि सीमांकन में बाधा,.. <<     उत्कृष्ट मार्गदर्शन पर खरगोन की हर्षाली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : हाईवे से उड़ी बाइक, 24 घंटे में चोर पुलिस के.. <<     नीमच जिले के रामपुरा में मोहर्रम पर्व को लेकर.. <<     शाजापुर में मोहर्रम को लेकर पुलिस.. <<     गुना में मछली पकड़ने के विवाद में खूनी.. <<     BIG NEWS : एमपी में 30 जिलों के 283 केंद्रों पर होगी.. <<     VIDEO NEWS: वर्षों से बकाया एरियर के लिए गुहार,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2023, 5:40 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री ब्याज ऋण माफी योजना के तहत पालसोड़ा में पत्रक वितरित, किसानों में खुशी की लहर, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। ऋण माफ योजना के तहत ऋण माफ नहीं होने की स्थिति में किसान डिफाल्टर की श्रेणी में पहुंच गए थे, उन्हें मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना के तहत ब्याज माफी के प्रमाण पत्र वितरित करते हुए डिफाल्टर की श्रेणी से बाहर निकाल कर पुनः लेनदेन करने की योग्य बना दिया गया है। यह बात भादवा माता मंडल के उपाध्यक्ष तथा चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉक्टर नरेंद्र शर्मा ने प्रा सहकारी साख समिति पर किसानों को ब्याज माफी पत्रक वितरण के दौरान कही। 

पालसोड़ा के सरपंच प्रतिनिधि गुड्डू जाट ने कहा कि शिवराज सरकार हमेशा किसानों की शुभचिंतक रही है तथा लाडली बहनों को भी एक 1000 रूपए हर महीने देगी तथा शिवराज मामा यही नहीं रुकेंगे वह आने वाले समय में इस रकम को बढ़ाते हुए 3000 रूपए तक कर देंगे तथा महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में भाजपा की सरकार लगातार कदम लगातारआगे बढ़ा रही है।

डॉक्टर नरेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने जो कहा वह किया तथा लगातार सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास पर खरी उतरी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही फसल बीमा की राशि भी किसानों के खाते में आएगी।

कार्यक्रम में एलसीडी पर मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण देखने की व्यवस्था कृषक सेवा सहकारी समिति के द्वारा की गई। कार्यक्रम में सेवा सहकारी समिति प्रबंधक, साख सहकारी समिति के कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थिति रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE