मन्दसौर। नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित पार्षदगणों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम उद्यानिकी महाविद्यालय सीतामऊ फाटक स्थित मन्दसौर में आयोजित किया गया। जिसमे नगर पालिका अध्यक्ष रमा देवी बंशीलाल गुर्जर, विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया, संपूर्ण मन्दसौर जिले के नगर निकायों के पार्षदगण इस प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे। प्रशिक्षण में नगर पालिका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों की क्या भूमिका है और जनता के प्रति किस तरह से जवाबदेही निभाना चाहिए इन सारी बातों की विस्तृत जानकारी दी गई।
विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने बताया कि जनप्रतिनिधियों और नगर निकायों के पार्षदों का आज एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित किया है शासन स्तर पर इस तरह के आयोजन होते रहने से पार्षद जो निर्वाचित होकर आता है तो अपने अधिकारों को समझेगा और जनता के कामों को पूरे निस्वार्थ भाव से समझना और उसे समय पर पूरा करना चाहिए।