BREAKING NEWS
शाजापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी,गौवंश तस्करी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में.. <<     खनियाधाना में एबीवीपी का बड़ा हल्लाबोल,.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर बालाजी प्रशिक्षण संस्थान.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने.. <<     KHABAR : एमपी में मानसून की दस्तक के बीच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: अपनी ही जमीन के सीमांकन के लिए भटक रही.. <<     KHABAR : मुरैना के निरार थाने में पेयजल संकट, 4.. <<     KHABAR : ग्राम पंचायत में नौकरी दिलाने के नाम पर 42.. <<     KHABAR : ग्राम अड़मालिया में भूमि सीमांकन में बाधा,.. <<     उत्कृष्ट मार्गदर्शन पर खरगोन की हर्षाली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : हाईवे से उड़ी बाइक, 24 घंटे में चोर पुलिस के.. <<     नीमच जिले के रामपुरा में मोहर्रम पर्व को लेकर.. <<     शाजापुर में मोहर्रम को लेकर पुलिस.. <<     गुना में मछली पकड़ने के विवाद में खूनी.. <<     BIG NEWS : एमपी में 30 जिलों के 283 केंद्रों पर होगी.. <<     VIDEO NEWS: वर्षों से बकाया एरियर के लिए गुहार,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2023, 7:01 pm
BIG REPORT : कलेक्टर जैन ने ली जिले के राजस्‍व अधिकारियों की बैठक, अधिकारियों को दिए आगामी वर्षाकाल के पूर्व रास्‍ता विवाद एवं सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण करवाने के निर्देश, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। आगामी वर्षा के पूर्व रास्‍ता विवाद एवं सीमाकंन के लंबित सभी प्रकरणों का राजस्‍व अधिकारी निराकरण सुनिश्चित करें। फौती नामांतरण, बंटवारातथा विक्रय पंजीयन के आधार पर नामांतरण के प्रकरणों का भी समय सीमा में निराकरण करें। लोकसेवा गांरटी अधिनियम के तहत राजस्‍व विभाग की निर्धारित सेवाएं भी समय सीमा में आवेदकों को उपलब्‍ध करवाएं। यह निर्देश कलेक्‍टर दिनेश जैन ने बुधवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित राजस्‍व अधिकारियों की बैठक में विभागीय समीक्षा करते हुए सभी राजस्‍व अधिकारियों को दिए।

बैठक में एडीएम नेहा मीना , एसडीएम डॉ.ममता खेडे,  सृजन वर्मा, पवन बारिया, संयुक्‍त कलेक्‍टर प्रीती संघवी व सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर जैन ने निर्देश दिए कि समाधान ऑनलाईन में लंबित सीमांकन संबंधी शिकायतों का सभी राजस्‍व अधिकारी सर्वाेच्‍च प्राथमिकता से निराकरण करवाए। नक्‍शा विहिन ग्रामों के प्राप्‍त डिजीटल नक्‍शों की ग्राउण्‍ड ट्रूथिंग का कार्य भी सर्वाेच्‍च प्राथमिकता से करवाया जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि के तहत खसरा लिंकिंग एवं ई केवायसी का कार्य भी पूरा करवाए। कलेक्‍टर ने राजस्‍व सेवा शिविरों में प्राप्‍त आवेदनों का भी तत्‍तकाल निराकरण करवाकर, संबंधि‍त आवेदक को सूचित करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने राजस्‍व विभाग की सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों को भी प्राथमिकता से संतुष्‍टी के साथ निराकरण कर, ऑनलाईन निराकरण दर्ज करवाने के निर्देश सभी राजस्‍व अधिकारियों को दिए है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE