BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में.. <<     खनियाधाना में एबीवीपी का बड़ा हल्लाबोल,.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर बालाजी प्रशिक्षण संस्थान.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने.. <<     KHABAR : एमपी में मानसून की दस्तक के बीच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: अपनी ही जमीन के सीमांकन के लिए भटक रही.. <<     KHABAR : मुरैना के निरार थाने में पेयजल संकट, 4.. <<     KHABAR : ग्राम पंचायत में नौकरी दिलाने के नाम पर 42.. <<     KHABAR : ग्राम अड़मालिया में भूमि सीमांकन में बाधा,.. <<     उत्कृष्ट मार्गदर्शन पर खरगोन की हर्षाली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : हाईवे से उड़ी बाइक, 24 घंटे में चोर पुलिस के.. <<     नीमच जिले के रामपुरा में मोहर्रम पर्व को लेकर.. <<     शाजापुर में मोहर्रम को लेकर पुलिस.. <<     गुना में मछली पकड़ने के विवाद में खूनी.. <<     BIG NEWS : एमपी में 30 जिलों के 283 केंद्रों पर होगी.. <<     VIDEO NEWS: वर्षों से बकाया एरियर के लिए गुहार,.. <<     KHABAR : नीमच में पेंशनरों ने उठाई लंबित एरियर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2023, 7:20 pm
REPORT : कलेक्टर गुप्ता ने किया जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण, विभिन्‍न वार्डाे में पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर अभिषेक शर्मा, सीएमएचओ डॉ एम.पी.शर्मा, सिविल सर्जन डॉ एस.के.खरे, आर.एम.ओ. डॉ. अजय पटेल, सहित अन्य चिकित्सक एवं स्‍टॉफ उपस्थित था।

कलेक्टर गुप्ता ने जिला चिकित्सालय परिसर में आजीविका फूड केंटिन का निरीक्षण किया तथा वहां कार्यरत स्‍टॉफ से चर्चा की। कलेक्टर गुप्ता ने केंटिग में आने वाले लोगों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, खाने के मेन्यू अनुसार रेटलिस्ट का डिस्प्ले करने, साफ-सफाई, पंखे की उचित व्यवस्था और मरीजों के परिजनों के रूकने की प्रथम तल पर व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था के निर्देश दिये। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि डिप्टी कलेक्टर अभिषेक शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर शर्मा ने समय-समय पर जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे और एनक्यूएएस की पूर्ण तैयारी को देखेंगे।

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जिला अस्पताल को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के मापदंड के अनुरूप शीघ्र विकसित करने के निर्देश दिये। जिला अस्पताल के विभिन्‍न विभाग एक्सीडेंटल एवं इमरजेंसी डिपार्टमेंट, ओ.पी.डी., लेबर रूम, मैटरनिटी वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड, एस.एन.सी.यू., एन.आर.सी., मैटरनिटी ओ.टी., सर्जिकल ओ.टी., आई.सी.यू.यूनिट, आई.पी.डी. डिपार्टमेंट, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, पीडियाट्रिक ओ.पी.डी. का निरीक्षण कर सम्बंधित नोडल अधिकारी को शीघ्र बिंदुवार गेप कमियों को दूर करने और निधारित मापदण्ड अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश सिविल सर्जन और आरएमओ को दिये।

कलेक्टर गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल को व्यवस्थाओं को देखा। सिविल सर्जन, आरएमओ को निर्देश दिये कि इमरजेंसी में नवीन स्‍ट्रेचर, साफ-सफाई व आक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था, इन्टरकाम कनेक्टीविटी, स्‍टॉफ का प्रशिक्षण, वैटिंग एरीया में मरीज के परीजनों के बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था करें।       

कलेक्टर गुप्ता ने कन्ट्रोल रूम स्थापित करने, जिला अस्पताल में लगे कैमरो से निरन्तर मॉनिटरींग व्यवस्था, निर्धारित स्थान पर साईनेज और आयुष्मान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आयुष्मान कक्ष में जानकारी का डिस्प्ले करने के निर्देश दिये। ओपीडी काउन्टर से टोकन व्यवस्था, प्रति बुधवार होने वाले मेडिकल बोर्ड की उचित स्थान पर व्यवस्था करने, अस्पताल परिसर में लेट-बाथ की नियमित सफाई, मरम्मत योग्य कार्य शीघ्र करने, पानी की व्यवस्था करने और डीईआईसी यूनिट को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये।   
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE