आगर मालवा। जिला सामाजिक अंकेक्षण समिति द्वारा बुधवार को जिला पंचायत आगर के सभागार में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत विलेज सोशल एनिमेटर का प्रधानमंत्री पोषण योजना के सामाजिक अंकेक्षण हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला पंचायत सीईओ हरसिमरन प्रीत कौर द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर्स ट्रेनर जिला समन्वयक मनीष सिंह एवं डॉ.मनोज शर्मा के द्वारा सामाजिक अंकेक्षण प्रक्रिया पर व पीएम पोषण प्रभारी अधिकारी जिनेन्द्र जैन द्वारा प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना पर प्रशिक्षण दिया गया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।