BREAKING NEWS
BIG NEWS : लोकतंत्र का महापर्व, शाम 06 बजे तक आठों.. <<     NEWS : अधिकारी ग्रीष्मकाल में पेयजल की नियमित.. <<     NEWS : 11 टन से अधिक अवैध खेर की लकड़ी जब्त, आईशर ट्रक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर में प्रशासनिक अमले व निर्वाचन में लगे.. <<     NEWS : नाकाबंदी के दौरान कार में परिवहन किया जा.. <<     NEWS : डॉ सेठिया की सीट बेल्ट बांधने की मुहिम ने.. <<     KHABAR : भारत निर्वाचन आयोग प्रेक्षक सिद्दीकी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच के पटवा स्कूल के छात्रों ने मारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : गांव दूदरसी में 81 प्रतिशत हुआ मतदान,.. <<     BIG NEWS: गरोठ विधानसभा के बरडिया अमरा गांव पहुंची.. <<     BIG NEWS : एमपी की 8 लोकसभा सीटों में मंदसौर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन व पुलिस.. <<     KHABAR : शहर के सबसे अधिक सदस्यों वाले सरावगी व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन के तहत कुकड़ेश्वर में.. <<     BIG NEWS : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत निर्वाचन कार्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2023, 6:10 pm
BIG NEWS : वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा 22 जून से 27 जून तक, गृह मंत्री शाह करेंगे यात्रा का शुभारम्भ, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। मध्यप्रदेश की प्रमुख जनजाति गोंड हैं, गोंड राजवंश ने 52 गढ़ों के विस्तृत साम्राज्य पर 63 गोंड राजाओं ने 1400 वर्षो तक अपना शासन किया। महाराजा संग्राम शाह (1510-1543 ई.), राजा दलपत शाह, राजा वीर नारायण, रानी दुर्गावती, राजा चन्द्रशाह, राजा हिर्देशाही, राजा निजाम शाही एवं 1857 में अंग्रेजो के विरुद्ध लड़कर शहीद हुए राजा शंकर शाह एवं कुँवर रघुनाथ शाह प्रमुख हैं।

राजा संग्राम शाह के पुत्र राजा दलपत शाह (1543-1550 ई.) से रानी दुर्गावति (जन्म 05 अक्टूबर 1524) का विवाह हुआ, इनके पति दलपत शाह की मृत्यु उपरांत रानी दुर्गावती ने 1550 से 1564 तक अपना शासन किया, अकबर के सरदार आसफ़ ख़ान से युद्ध में 24 जून 1564 को रानी दुर्गावती का जबलपुर के नर्राई नाला क्षेत्र में युद्ध में बलिदान हुआ। रानी दुर्गावती को आज भी सर्व सामान्य व गोंड जनजातीय समाज अपनी रानी, रणचंडी, संरक्षिका एवं देवी के रूप में अनन्य श्रद्धा का भाव रखते हैं। प्रतिवर्ष 24 जून को रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस प्रदेश के कई जिलो में श्रद्धा पूर्वक मनाया जाता है वर्तमान में जितने प्रमुख स्मारक रानी दुर्गावती पर बने है। गोंड बहुल सभी क्षेत्रों में बलिदान दिवस के कार्यक्रम बड़ी संख्या में आयोजित किये जाते है आगामी 24 जून को भी पुरे प्रदेश में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस मनाया जायेगा। चुकि स्थानीय स्तर पर बलिदान दिवस कार्यक्रम मनाये जाते है, इसलिए बलिदान दिवस हेतु समाज द्वारा बड़े कार्यक्रम एक सप्ताह तक आयोजित होते है ।

रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस में देश के प्रधानमंत्री अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, रानी दुर्गावती की बलिदान गाथा को जन-जन तक पहुँचाने हेतु रानी दुर्गावती बलिदान दिवस गौरव यात्रा का शुभारंभ 22 जून 2023 को बालाघाट में गृह मंत्री अमित शाह के हाथों से होगा, यह यात्रा रानी दुर्गावती के जीवन से जुड़े सभी प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगी एवं इसका समापन 27 जून 2023 को शहडोल में होगा, बलिदान दिवस निमित कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी होंगे। यह मध्यप्रदेश के लिए गौरव का अवसर है। जिसमें मध्यप्रदेश की गौरव रानी दुर्गावति जी के बलिदान को स्मरण करने स्वयं प्रधानमंत्री जी पधार रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिहं चौहान द्वारा बताया की ये वर्ष रानी दुर्गावती के जन्म के 499 वर्ष पूरे होकर 500 वर्ष की शुरुआत का है। मध्यप्रदेश की विरासत की गौरव रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस 24 जून व जन्म दिवस 05 अक्टूबर से आज की पीढ़ी देशभक्ति और आत्मसम्मान के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा ले, इसीलिए वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा रानी दुर्गावती के जीवन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण स्थानों से गुजरेगी, संपूर्ण यात्रा मार्ग में उनके जीवन के प्रेरणा दायी संदेश को जन जन तक पहुँचाया जाएगा। मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है कि इस यात्रा के समापन पर प्रधानमंत्री भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इस यात्रा का शुभारंभ गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। यह यात्रा पाँच यात्रा मार्ग से होते हुए शहडोल पहुँचेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी से वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE