BREAKING NEWS
BIG NEWS : लोकतंत्र का महापर्व, शाम 06 बजे तक आठों.. <<     NEWS : अधिकारी ग्रीष्मकाल में पेयजल की नियमित.. <<     NEWS : 11 टन से अधिक अवैध खेर की लकड़ी जब्त, आईशर ट्रक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर में प्रशासनिक अमले व निर्वाचन में लगे.. <<     NEWS : नाकाबंदी के दौरान कार में परिवहन किया जा.. <<     NEWS : डॉ सेठिया की सीट बेल्ट बांधने की मुहिम ने.. <<     KHABAR : भारत निर्वाचन आयोग प्रेक्षक सिद्दीकी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच के पटवा स्कूल के छात्रों ने मारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : गांव दूदरसी में 81 प्रतिशत हुआ मतदान,.. <<     BIG NEWS: गरोठ विधानसभा के बरडिया अमरा गांव पहुंची.. <<     BIG NEWS : एमपी की 8 लोकसभा सीटों में मंदसौर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन व पुलिस.. <<     KHABAR : शहर के सबसे अधिक सदस्यों वाले सरावगी व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन के तहत कुकड़ेश्वर में.. <<     BIG NEWS : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत निर्वाचन कार्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2023, 4:03 pm
REPORT : 328 करोड़ रूपये से होगा जिले की विद्युत अधोसंरचना का सुद्दढ़ीकरण, राज्य सरकार ने स्वीकृत किए 201 व 127 करोड़ रूपये के कार्य, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि सीहोर जिले की विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के लिए 328 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं। इनमें से केन्द्र सरकार द्वारा रिवेंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के प्रथम चरण में 201 करोड़ रूपये और राज्य सरकार द्वारा 127 करोड़ रूपये के कार्य स्वीकृत किये गए हैं।            
स्वीकृत राशि से कराये जाने वाले कार्यों में एक अति उच्च दाब उप केंद्र का निर्माण, 132/33 के.व्ही. अति उच्च दाब पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, 120 किलोमीटर 132 के.व्ही. लाइन निर्माण, 12 नवीन 33/11 के.व्ही. उप केंद्र निर्माण, 27 उच्च दाब उप केंद्रों में क्षमता वृद्धि और अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापना, वोल्टेज व्यवस्था के सुधार के लिए 42 स्थानों पर कैपेसिटर बैंक स्थापना, 1743 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना, 742 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग कार्य, 1592 किलोमीटर उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण और कंडक्टर क्षमता वृद्धि के कार्य सम्मिलित हैं। इससे सीहोर जिले की लगभग 13 लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी। साथ ही आगामी 10 वर्षों की विद्युत मांग की सफलतापूर्वक पूर्ति हो सकेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE