BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2023, 5:48 pm
KHABAR : ज्ञानोदय इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी में औषधीय पौधारोपण कार्यक्रम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ज्ञानोदय इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी, सुवाखेड़ा महाविध्यालय परिसर में बुधवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। आज इस अवसर पर संस्था की निदेशिका डॉ माधुरी चौरसिया ने कहा कि, पौधारोपण समाज का सांस्कृतिक और सामाजिक दायित्व हैं, उन्होंने बताया कि, पौधारोपण समृद्ध वातावरण बनाने में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। स्कूलों और कॉलेजों में वृक्षारोपण पर जोर देकर हम छात्रों में पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना पैदा करते हैं, प्रकृति के महत्व के प्रति उनकी समझ और सराहना को बढ़ावा देते हैं। पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत ही आवश्यक है। वृक्षारोपण आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत है, जितनी ज्यादा हरियाली विकसित होगी, उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा, उन्होंने कहा कि पेड़-पौधो को मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है, वास्तव में यदि पेड़ नहीं होते तो धरती पर जनजीवन ही नहीं होता। पेड़ हमें विभिन्न प्रकार के फल, सब्जियाँ और जड़ी-बूटियां देते हैं ।  वही इनसे हमें प्राणवायु ऑक्सीजन मिलती है। कोरोनाकाल में ऑक्सीजन का महत्व किसी से छिपा नहीं है, कोरोना काल में मानव जाति को पर्यावरण का सही महत्व पता चल गया है। पर्यावरण को बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना होगा, तभी हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण दे सकते हैं।
प्राचार्य डॉ कल्पना पाटीदार ने बताया कि शिक्षा का उद्देश्य महज किताबी ज्ञान, तकनीकी शिक्षा न होकर विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी का भाव पैदा करना, उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। कैंपस के हरा-भरा होने से विद्यार्थियों को प्रदूषण मुक्त वातावरण मिलता है, साथ ही उन्हें पढ़ाई में एकाग्रता भी मिलती हैं। महाविद्यालय परिसर में औषधीय पौधों का बगीचा पहले से है, जिसमें आज कई औषधिय पौधे जैसे कि आंवला, जामुन, नीम, गुड़हल, धृतकुमारी, सीताफल, नींबू, संतरा, चौरी, किवी, तुलसी, अश्वगंधा के अलावा गुलाब, मोगरा, चंपा भी लगाए गए। 
इस अवसर पर महाविध्यालय की निदेशिका डॉ माधुरी चौरसिया, मैनेजिंग डायरेक्टर अभिनव चौरसिया, ग्रुप डायरेक्टर डॉ प्रशांत शर्मा, प्रिंसिपल डॉ कल्पना पाटीदार, हायर सेकंड्री रिटायर्ड प्रिंसिपल रमेश मेहता, हरीश उपाध्याय, अमृतलाल चौहान एवं समस्त स्टाफ ने जागरूकता पूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भारत का सन्देश दिया। कार्यक्रम को कोआर्डिनेट प्रो अर्जुन परमार एवं प्रो अनीस मंसूरी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE