BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2024, 3:16 pm
NEWS : पॉजिटिव संकल्प और दुआएं जीवन में श्रेष्ठ परिवर्तन लाती है- आशा दीदी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर   

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ब्रह्मा कुमारीज प्रताप नगर सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी आशा दीदी ने बताया कि माउंट आबू पांडव भवन से राजयोगी गोविंद भाई (जो कि पिछले 50 वर्षों से माउंट आबू में समर्पित होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं) ने कहा कि हम सर्वप्रथम ब्रह्म मुहूर्त में उठकर परमात्मा का ध्यान अवश्य करें तो हमारा पूरा दिन श्रेष्ठ जाता है, सदा खुश रहने का साधन और परमात्मा दुआओं से झोली भरने का सहज साधन है। परमात्मा की प्यार भरी याद दुख में तो सब याद करते हैं यदि हम सुख में भी परमात्मा को याद करें तो हमारा जीवन श्रेष्ठ बनता है। उन्होंने बताया कि स्वयं खुश रहेंगे तो हमारा खुशी का भंडारा भरेगा और अन्य आत्माओं को दे सकेंगे। उन्होंने बताया कि हमारे मन में अद्भूत आध्यात्मिक शक्तियां हैं जो हमारे विचारों के माध्यम से काम करती है इसलिए हमें दिन की शुरुआत के साथ-साथ अपने और दूसरों के प्रति शुभ एवं शक्तिशाली संकल्प मन में स्वीकार कर लेने हैं। फिर उन्हें समय-समय पर दोहराते रहे जैसे की मैं एक शुद्ध पवित्र आत्मा हूं मेरा घर मंदिर है मेरा पूरा परिवार स्वस्थ है ऐसा करने से हमारा मन बहुत शक्तिशाली बनता है और अपने संकल्प के द्वारा हमें आंतरिक भावनाओं के साथ-साथ खुद को और सभी को दुआएं देनी है।  जीवन के जो कटु अनुभव है उसके लिए हमें दूसरों को क्षमा कर देना है और उनसे क्षमा मांग लेनी है।  ऐसा करने से हमारा मन नकारात्मकता से मुक्त हो जाता है और दुआओं का बहुत श्रेष्ठ प्रभाव पड़ता है तब हमारे पॉजिटिव संकल्प और दुआएं जीवन में श्रेष्ठ परिवर्तन लाती है।  
उन्होंने बताया कि जिन बीमारियों को मेडिकल साइंस ठीक नहीं कर पाती उन्हें श्रेष्ठ संकल्प की मानसिक शक्ति द्वारा ठीक किया जा सकता है। क्योंकि हमारे मन की सकारात्मक ऊर्जा हमारी मनोस्थिति संबंध शरीर और वातावरण पर गहरा असर छोड़ती है, जिससे वातावरण आपसी दृष्टिकोण पॉजिटिव हो जाता है। इसके पश्चात राज योगिनी आशा दीदी ने टीका लगाकर स्वागत किया। रेलवे से रिटायर्ड सुभाष पुरोहित, मनोज भाई और विष्णु भाई ने ऊपरना पहना कर पगड़ी पहन कर सम्मानित किया। क्लास में उपस्थित सभी भाई बहनों ने गोविन्द भाई का आभार प्रकट किया। परमात्मा शिव को भोग स्वीकार कर कर सभी को भोग बांटा गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE