BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2024, 5:59 pm
NEWS : मजदूर दिवस पर भाविप महिला सहभागिता शाखा ने किया राशन सामग्री और फल का वितरण, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारत विकास परिषद महिला सहभागिता चित्तौड़गढ़ शाखा द्वारा गरीब महिलाओं व बच्चियों को राशन सामग्री व फल का वितरण कर मजदूर दिवस मनाया।
प्रांतीय महिला प्रमुख शशी सनाढ्य ने बताया कि मजदूर हमारे समाज की महत्वपूर्ण कड़ी है। हमारे समाज की आर्थिक उन्नति इस वर्ग पर निर्भर है। उनके प्रति हमें संवेदना रखनी चाहिये। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस प्रांत की कई शाखाओं द्वारा मनाया गया जिसमें बच्चियों को मिठाई, बिस्किट, स्टेशनरी आदि उपहार स्वरूप वितरित किये गये।
प्रांतीय महिला व बाल विकास प्रभारी अर्चना मोदानी ने बताया कि राशन सामग्री के 15 किट बनवाकर दिहाड़ी पर काम कर रही गरीब महिलाओं को वितरित किये गये। इस अवसर पर अल्का जैन, मिताली खटवानी, शशी कला गुप्ता, सुमन गुप्ता, सरिता चेचाणी, पुष्पा सोमानी, संगीता जैन, मधु तोषनीवाल, टीना धोबी ने सहयोग दिया। भारत विकास परिषद के स्थायी प्रकल्प निःशुल्क सिलाई केन्द्र पर यह आयोजन किया गया जहाँ वर्तमान में 10 महिलाएँ सिलाई सीख रही है। यह केन्द्र निरन्तर सभी महिलाओं और बच्चियों को पिछले 5 वर्षों से आत्मनिर्भर बना रहा है जो भारत विकास परिषद का एक सराहनीय प्रकल्प है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE