BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2024, 6:21 pm
NEWS : प्लाई की आड़ में ट्रक में मादक पदार्थों की तस्करी, 290 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने गुरुवार को हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक आयशर ट्रक में भरी प्लाई की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा 2 क्विंटल 90 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ हेतू ऑपरेशन नार्कोस अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एएसपी परबत सिंह के निर्देशन व वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ तेजकुमार पाठक के सुपरविजन में थाना सदर चित्तौडगढ़ से अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ हेतू थानाधिकारी थाना सदर चित्तौडगढ़ गजेन्द्र सिंह पुनि के नैतृत्व में हैड कानि सुरेन्द्र सिंह, कानि बलंवत सिंह, हेमव्रत सिंह, भजन लाल, विनोद कुमार व मुकेश कुमार द्वारा हाईवे रोड़ पर नाकाबंदी की जा रही थी। 
इसी दौराने उदयपुर की तरफ से एक आईशर ट्रक आई। जिसके चालक को ट्रक को रोकने का ईशारा किया, किन्तु ट्रक चालक द्वारा ट्रक को नहीं रोक नाकाबन्दी तोड़कर भागने लगा। जिस पर पुलिस जाब्ता द्वारा बैरीकेट्स लगाकर ट्रक को रोक कर चालक की गतिविधी संदिग्ध होने से ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक के अन्दर लकडी की प्लाई की आड़ में प्लास्टिक के 12 कट्‌ट्टो में कुल 290 किलो ग्राम अवैध अफीम डोड़ा चुरा भरा मिला। जिले ट्रक सहित जब्त कर ट्रक चालक आरोपी हरियाणा के जवाहर नगर मण्डी आदमपुर थाना आदमपुर जिला हिसार हाल निवासी कॉलेज रोड़ जवाहर नगर मण्डी आदमपुर निवासी 46 वर्षीय राजकुमार उर्फ राजु पुत्र रामेश्वर दास विश्नोई को गिरफतार किया गया हैं। आरोपी के कब्जे से जब्त शुदा डोडा चुरा के सम्बंध में पुछताछ जारी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE