BREAKING NEWS
KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<     KHABAR : चंचल सोनी की पढ़ाई में आर्थिक समस्या नहीं.. <<     प्रधानमंत्री आवास की मांग लेकर जनसुनवाई में.. <<     KHABAR : किसान परेशान है तो हम चुप नहीं बैठेंगे,.. <<     EXCLUSIVE: BJP की नई टीम में बड़े चेहरों की एंट्री,.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को.. <<     पढ़ाई के लिए रोज शिवपुरी आने वाली छात्राओं की.. <<     राशन नहीं मिलने से ग्रामीण पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2023, 12:47 pm
BIG REPORT : मुनिश्री की प्रेरणा से जैन परिवार ने भरी सभा में लिया कुल परम्परा के विरुद्ध व्यापार नहीं करने का निर्णय, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

 सिंगोली। नगर में चातुर्मास कर रहे वात्सल्य वारिधि आचार्य शिरोमणि वर्धमान सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य द्वय मुनिश्री सुप्रभ सागर जी महाराज एवं दर्शित सागर जी महाराज की प्रेरणा से प्रेरित होकर नगर मे विगत 40 वर्षाे से कुल परम्परा के विरुद्ध (फुट वेयर) व्यवसाय कर रहे नरेंद्र कुमार एवं उनके पुत्र राहुल व सम्यक साकुण्या ने आज भरी सभा में गुरूदेव से कुल परम्परा के विरूद्ध व्यापार नही करने का प्रण लिया।
मिली जानकारी के अनुसार दिगंबर साधु साध्वी कुल परम्परा के विरुद्ध व्यापार करने वाले दिगंबर जैन परिवारो मे आहर आदी ग्रहण नही करते है। ऐसी दशा मे सिंगोली नगर मे दिगंबर संतो का चातुर्मास चल रहा है और नरेंद्र कुमार साकुण्या परिवार अपने कुल परम्परा के विरुद्ध व्यवसाय के कारण संतो को आहर कराने से वंचित रह रहा था,  इस पर पुरा परिवार यहां विराजित मुनिश्री के पास पहुंचा और अपने 40 वर्षाे से चल रहे व्यवसाय को पूर्ण रूप से बंद करके मुनी श्री को आहर देने की इच्छा व्यक्त की और भरी सभा मे कुल परम्परा के विरूद्ध व्यवसाय नही करने का प्रण लिया मुनिश्री ने नरेंद्र साकुण्या परिवार को परम्परा के विरूद्ध व्यवसाय नही करने का आशीर्वाद दिया नरेंद्र साकुण्या परिवार ने मुनि श्री का पाद प्रक्षालन किया सभा मे विराजित समाजजन एवं वरिष्ठ श्रावको ने नरेंद्र साकुण्या परिवार की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए इनका सम्मान किया। गुरूदेव ने भी आपकी प्रशंसा करते हुए कहा की हम जैन कुल मे जन्मे है और ऐसा व्यापार करे यह उचित नही है। नरेंद्र साकुण्या परिवार ने भी गुरूदेव की प्रेरणा को अपने लिए जीवन बदलने वाली बात बताते हुए अपने आपको धन्य माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE