BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2024, 6:47 pm
BIG NEWS : एसआई नरेश शर्मा और 01 वर्ष 09 माह का हृदयांश, जब बेटे की गंभीर बीमारी के लिए लगाई गुहार तो आगे आया स्टाफ, फिर जुटाई इतने लाख की राशि, जानिए मासूम को कितने करोड़ का लगेगा एक इंजेक्शन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भरतपुर रेंज में पदस्थापित उप निरीक्षक नरेश शर्मा के 01 वर्ष 09 माह उम्र के पुत्र हृदयांश को स्पाइनल मस्क्युलर एट्रोफी नामक बिमारी के ईलाज के लिए चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस के सभी अधिकारी कर्मचारियों ने करीब 20 लाख रुपये की मदद की है। उप निरीक्षक नरेश शर्मा के पुत्र हृदयांश के ईलाज के लिए 17.50 करोड़ रुपये की आवश्यकता हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि भरतपुर रेंज में पदस्थापित उप निरीक्षक नरेश शर्मा के 01 वर्ष 09 माह उम्र के पुत्र हृदयांश को स्पाइनल मस्क्युलर एट्रोफी नामक बिमारी होने से चिकित्सक की राय के अनुसार इस बिमारी का एक मात्र संभावित उपचार जोल्जेंस्मा नामक इन्जेक्शन एक उत्कृष्ट जीन चिकित्सा उपचार है, चिकित्सकों के अनुसार इस इंजेक्शन को इम्प्लांट करने की अधिकत्म उम्र 24 माह (2 वर्ष) हृदयांश के पास समुचित उपचार हेतु ज्यादा समय शेष नहीं है। बच्चे की जीवन रक्षा हेतु लगाये जाने वाले इन्जेक्शन की किमत लगभग 17 करोड़ के आस पास है।      
जिला चित्तौड़गढ़ पुलिस ने इस अभियान में मदद करते हुए हृदयांश के जीवन रक्षा हेतु जिले के सभी पुलिस कर्मियों/मंत्रालयिक कर्मियों/सहायक कर्मियों के वेतन से राशि की कटौती माह मार्च 2024 के वेतन से जिले में पदस्थापित कार्मिकों से स्वैच्छा अनुसार की गई हैं। जो कुल मिलाकर 19 लाख 98 हजार 900 रुपये हुई हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE