चित्तौड़गढ़। शहर के बूंदी रोड़ स्थित शक्ति फर्नीचर के पीछे सटे हुए एक खेत में खाखले में आग लग जाने पर आसपास के मकानों और शक्ति फर्नीचर में आग की लपटे उठने लगी। लगी आग की लपटों ने लगभग आसपास के 10 घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
मौके से प्राप्त जानकारी अनुसार शक्ति फर्नीचर के पीछे नाडोलिया में बुधवार दोपहर अचानक आगजनी हो गई जिसकी सुचना मिलते ही दमकल और नगर परिषद प्रशासन में हड़कंप मच गया और उन्हें भागम दौड़ करनी पड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बूंदी रोड स्थित नाडोलिया कच्ची बस्ती में शक्ति फर्नीचर के पीछे एक खेत में रखें खाखले में आग लगने के कारण आग ने आसपास पड़ी गोबर के कंडो को अपनी चपेट में पकड़ते हुए खेत के नजदीक सटे हुए शक्ति फर्नीचर के गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया जिससे शक्ति फर्नीचर के गोदाम में लाखों रुपए का माल जल कर नष्ट हो गया। आगजनी की जानकारी मिलने पर नगर परिषद सहित पुलिस विभाग के 112 के वाहन पुलिस दल सहित मौके पर पहुंच गए। मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ का जमावड़ा लग गया। दमकल वाहनों में से एक बिरला सीमेंट की तरफ से आग बुझाने मौके पर पहुंची। चार दमकलें नगर परिषद की तरफ से भेजे गए जिन्होंने आग को काबू पा लिया।