चित्तौड़गढ़। जल सेवा धर्म परमात्मा और गुरु सेवा से बढ़कर है इसके बिना जीने की कल्पना नहीं की जा सकती। उक्त विचार जैन दिवाकर कमल गौ सेवा संस्थान की अध्यक्ष संगीता चीपड ने कलेक्ट्री चौराहे पर जन सेवा के लिए प्याऊ के उद्घाटन के अवसर पर व्यक्त करते कहा कि जो जल की कद्र नहीं करता वह धार्मिक नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जल है तो कल है, जल है तो जीवन है, जल है तो संसार है। एक लोटा पानी की कीमत तीन लोक की संपत्ति से भी बढ़कर है।
राष्ट्रसंत कमाल मुनि जी कमलेश के 45 वे दीक्षा जयंती समारोह पर उद्घाटन समारोह में रेखा बाबेल, निर्मला बम, मंजू नाहटा, सुधा तातेड़, मीना तरावत, मधु अब्बानी, निर्मला अब्बानी,चंचल पुरोहित, दीपिका गुर्जर उपस्थित थी। कलेक्ट्री चौराहे पर आमजन की अधिक आवाजाही को देखते हुए गर्मी से राहत दिलाने के लिए प्याऊ का शुभारंभ किया गया। उक्त जानकारी अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संगीता चिप्पड़ ने दी।