BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2024, 12:29 pm
KHABAR : ग्राम भारती मनासा का जिला स्तरीय सत्रांत मिलन समारोह संपन्न, कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर  

Share On:-

मनासा। कुकडेश्वर सहस्त्र मुखेश्वर शिक्षण समिति मनासा का जिला स्तरीय सत्रांत मिलन समारोह फुलपुरा बालाजी में बुधवार को सम्पन्न हुआ। उद्धघाटन सत्र में त्रिलोक तिरोले प्रान्त प्रमुख ग्राम भारती शिक्षा समिति मालवा प्रांत, कैलाश धनगर विभाग समन्वयक मन्दसौर विभाग, शिव सेन सदस्य जिला समिति, मोतीलाल धाकड़ सदस्य जिला समिति उपस्थित रहे। 
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, प्रणवाक्षर ॐ, भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम मालवीय व बनवारीलाल मोड़ द्वारा किया गया। स्वागत पवन चौहान व दिलीप नागदा द्वारा किया गया। प्रथम सत्र में प्रांत प्रमुख द्वारा विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। आगामी सत्र में छात्र संख्या वृद्धि, संसाधन युक्त भवन, बोर्ड परीक्षा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहिन को सम्मानित किया जाए, कौशल विकास हेतु समर कैम्प आदि विषयों पर योजना बनाई गई। द्वितीय सत्र में विभाग समन्वयक कैलाश धनगर द्वारा लोक जागरण विषय पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
तृतीय सत्र में जिला प्रमुख मंगलसिंह चंद्रावत द्वारा मासिक विषयों पर चर्चा की जिसमें ग्रीष्म कालीन वर्ग, नवीन आचार्य वर्ग, भविष्य निधि, डोर टु डोर सम्पर्क अभियान, प्रचार प्रसार हेतु आवश्यक सामग्री, लेनदारी-देनदारी, शुल्क संग्रह आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
समापन सत्र में ग्राम भारती जिला समिति अध्यक्ष मदनलाल झंवर, जिला सचिव यशवंत सोनी, सोनाली पटवा समिति सदस्या, विभाग समन्वयक कैलाश धनगर मंचासिन थे। सम्मापन्न सत्र में जिला सचिव द्वारा आगामी सत्र में छात्र संख्या वृद्धि हेतु जानकारी प्रदान की गई।
वर्तमान सत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्य को जिले की ओर से प्रान्त प्रमुख द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था पवन चौहान (संकुल प्रमुख) एवं महेश खिंची (प्रधानाचार्य दुधलाई) द्वारा की गई जो सराहनीय रही। उक्त जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख हीरालाल रावत ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE