नीमच। जावद थाने के सरवानिया महाराज पुलिस चौकी के गांव खुर्द खेड़ी में बुधवार सुबह वृद्धा को सांप ने डस लिया। परिजन उसे नीमच जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिला अस्पताल चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह 7 से 8 बजे के करीब की है। 65 वर्षीय योगेंद्र कुंवर पति खुमान सिंह निवासी खुर्द खेड़ी अपने घर पर काम कर रही थी, इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। महिला के शव का नीमच जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।