इन्दौर। मध्यप्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक 3 अगस्त को शाम 4 बजे ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर में आयोजित की गई है। इस बैठक में नगरीय विकास एवं आवास, लोक निर्माण, परिवहन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नर्मदा घाटी विकास, जल संसाधन एवं खनिज साधन विभाग की गतिविधियों से संबंध में चर्चा की जायेगी।
मध्यप्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति में विधायक रामपाल सिंह सभापति हैं। इस समिति में विधायकगण लक्ष्मण सिंह, कुंवर विक्रम सिंह, तरूण भनोत, नीना विक्रम वर्मा, चेतन्य कुमार काश्यप, वीरेन्द्र रघुवंशी, सुदेश राय, मनोज नारायण सिंह चौधरी, आलोक चतुर्वेदी तथा डॉ. हिरालाल अलावा सदस्य हैं। विशेष आमंत्रित के रूप में लोक लेखा समिति के सभापति पी.सी. शर्मा शामिल होंगे। समिति के सदस्यगण 3 अगस्त को दोपहर साढ़े तीन बजे इंदौर आयेंगे। वे अगले दिन 4 अगस्त को सुबह 9 बजे इंदौर से महेश्वर के लिये रवाना होंगे।