नीमच। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत एवं आयुष विभाग, नीमच के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्रमांक-2, नीमच में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम योगा फॉर हेल्दी एजिंग (स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग) रही। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं नागरिकों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में 60 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक सौरभ नागदा ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी।
इस अवसर पर पृथ्वीराज डाबी, आयुष पोरवाल, अजय प्रजापति, तरुण एवं धीरज गुर्जर सहित अनेक युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता दशरथ पाटीदार ने की।
कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव एवं आयुष अधिकारी आशीष बोराना के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में सभी प्रतिभागियों को नियमित रूप से योग को दैनिक जीवन में अपनाने तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।