नीमच। महेश नवमी (23 जून) के उपलक्ष्य में माहेश्वरी समाज नीमच के तत्वावधान में माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत सोमवार, 22 जून को शाम 6 बजे से माहेश्वरी भवन में माहेश्वरी डांसिंग सुपरस्टार प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग (बालक-बालिका), सीनियर वर्ग (बालक-बालिका), महिला एकल वर्ग तथा ग्रुप डांस सहित विभिन्न आयु वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिता के माध्यम से समाज की प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा।
माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष पीयूष काबरा, सचिव शुभम माहेश्वरी एवं मनोज माहेश्वरी ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।