नीमच। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को वीरेंद्र कुमार सकलेचा शासकीय मेडिकल कॉलेज, नीमच में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर योगाभ्यास किया गया तथा युवाओं के साथ संवाद कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर संदीप खाबिया, ब्रह्माकुमारी बहन श्रुति तथा योग गुरु भरत पाटीदार भी उपस्थित रहे। योग गुरु के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
कार्यक्रम के पश्चात डीन कार्यालय में मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल एवं शहर की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने को लेकर चर्चा आयोजित की गई। बैठक में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आदित्य बेरड़, डॉ. मृदुल त्रिपाठी, डॉ. पुनीत आचार्य, डॉ. सुदर्शन गुप्ता एवं डॉ. जायसवाल उपस्थित रहे।
बैठक में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार, मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने संबंधी विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। अंत में डीन डॉ. आदित्य बेरड़ एवं डॉ. मृदुल त्रिपाठी का आभार व्यक्त किया गया।