BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में 12वें.. <<     हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सामूहिक.. <<     महूपुरा से निकला सेहरे का जुलूस, ‘या हुसैन-या.. <<     देवास में NEET परीक्षा आज, 2000 से अधिक अभ्यर्थियों.. <<     KHABAR : योग दिवस पर पुलिस कंट्रोल रूम में गूंजा.. <<     देवास में रिश्तों का कत्ल ,तेंदूपत्ता.. <<     नीट पेपर लीक विवाद के बाद नीमच में.. <<     KHABAR : योग दिवस पर संपन्न हुआ भारत विकास परिषद का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मेरा युवा भारत और आयुष विभाग ने दिया योग.. <<     KHABAR : कल थिरकेगा माहेश्वरी भवन, होगा डांसिंग.. <<     BIG REPORT : नीट पुनर्परीक्षा में सुरक्षा का अभेद्य.. <<     देवास में सीजिंग ऑफिस पर पत्थरबाजी, CCTV फुटेज.. <<     नीमच में अभूतपूर्व सुरक्षा प्रोटोकॉल जाजू.. <<     बेहरावल विद्युत सब स्टेशन पर करंट लगने से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नीमच के मेडिकल.. <<     मुरैना में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की.. <<     देवास में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,गणेश.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2023, 12:40 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, आज एमपी के 12 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी तेज बारिश, जानिये नीमच व मंदसौर जिले में कब होगी झमाझम, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में पिछले तीन-चार दिनों से बारिश का दौर थमा हुआ है। बारिश नहीं होने से नागरिकों को उमस व तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि आज गुरूवार को आसमान में कुछ-कुछ अंतराल में बादलों की जमावट भी दिखाई दी, जिससे लोगों को आंशिक राहत मिली। इस वर्ष नीमच जिले में अब तक 19.5 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी व कई जिलों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। 

सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि ट्रफ लाइन और कम दबाव का एरिया बनने से पूर्वी मध्यप्रदेश में 5 अगस्त तक तेज बारिश होने का अनुमान है। पश्चिमी हिस्से में हल्की बारिश होगी या फिर मौसम साफ रहेगा। पूर्वी हिस्से में एक्टिव सिस्टम से अगले 24 घंटे में रीवा, पन्ना समेत 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं प्रदेश के बाकी जिलों में भी हल्की से तेज बारिश हो सकती है।


आगामी 24 घंटे इन जिलों में होगी झमाझम-
एमपी के सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना में तेज बारिश होगी। जबकि भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की बारिश का अनुमान है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE