BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में एमडी ड्रग्स का बड़ा जखीरा.. <<     KHABAR : मंडी शुल्क वृद्धि का विरोध, बंद रही कृषि.. <<     KHABAR : नागेश्वर मंदिर मे चोर का धावा, चार दानपेटी.. <<     BIG NEWS : नीट परीक्षा देकर लापता हुई इंदौर की.. <<     खरगोन में मोहर्रम का उत्साह चरम पर,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियाधाना में शिक्षा पर सवाल,.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन महिला मंडल ने समाजसेवी.. <<     NEWS : राष्ट्र सेविका समिति ने योग दिवस पर कराया.. <<     NEWS : राष्ट्र संत कमलमुनि ‘कमलेश’ के सान्निध्य.. <<     कसरावद में किसानों ने फूंका आंदोलन का बिगुल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मोहर्रम की रौनक से गुलजार हुआ खरगोन,.. <<     REPORT : एसपी राजेश व्यास ने की जनसुनवाई, 64.. <<     KHABAR : बायपास निर्माण को लेकर किसानों का गुस्सा,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन वाहन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     देवास के इटावा क्षेत्र में मोहर्रम का भव्य.. <<     खरगोन की बेटी आशियाना खान छुएगी आसमान,भारतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2023, 3:26 pm
BIG NEWS : एमटीएफई घोटाला, रतलाम पुलिस का बड़ा खुलासा, कंपनी के जूनियर सीईओ हुजैफा जमाली सहित 6 आरोपियों ने उगले खाकी के सामने बंद राज, धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में दर्ज हुआ प्रकरण, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। पुलिस अधीक्षक जिला रतलाम राहुल कुमार लोढा द्वारा आम जनता से अवैध तरिके से रुपये जमा करने व अधिक रुपये देने का लालच देकर फ्राड करने वाली फर्जी कम्पनियों के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया था। जिसके अंन्तर्गत पुलिस अधीक्षक रतलाम के निर्देशन मे अति पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षैत्र जावरा के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश गाडरिया के नेतृत्व में टीम गठीत की गयी थी। गठीत टीम द्वारा क्षेत्र में धोखाधडी कर आमजन से पैसे ऐठने व ठगे गए व्यक्तियों से चर्चा की गयी तथा आमजनता को फर्जी कम्पनीयों द्वारा किए जाने वाले ठगी के प्रति जागरूक किया गया। जिसके तारतम्य में दिनांक 24 अगस्त 23 को फरियादी सलीम पिता काले खां उम्र 50 साल निवासी 106 छीपापुरा जावरा जिला रतलाम द्वारा अनावेदकगण मोहम्मद फेज उर्फ निक्कु पिता कमरुद्दीन उम्र 38 साल निवासी ग्राम बामनखेड़ी हाल मुकाम निम्बाहेड़ा जिला चितोड़गढ़, आजम खान पिता उमर खान आयु 40 वर्ष निवासी नजरबाग जावरा जिला रतलाम, हुजेफा जमाली बोहरा निवासी नीमच, आलोक पाल पिता शिवपाल उम्र 39 साल निवासी आण्टिया चौराहा के सामने जावरा जिला रतलाम, वाजिद पिता वलीमोहम्मद निवासी सागरपेशा जावरा जिला रतलाम, वसीम पिता मोज्जम निवासी जवाहरपथ जावरा जिला रतलाम, द्वारा धोखाधड़ी करते हुए एमटीएफई कम्पनी व्दारा आमजनता को आनलाईन एप के माध्यम से रुपये जमा करवाकर भारी फायदा कमाने का लालच देकर रुपये एठने के सम्बन्ध मे रिपोर्ट किया, जिसकी थाना स्तर पर जांच करते शिकायत सही होना पाया गया। जो रिपोर्ट पर से थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर अपराध क्र 529/24.08.23 धारा 406, 420, 120(बी) भादवि , 21(1), 21(2), 21(3) अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम 2019 का पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
विवेचना के दौरान आरोपीगण 01 वाजिद पिता वली मोहम्मद निवासी सागरपेशा जावरा, 02 वसीम पिता मोज्जम निवासी जवाहर पथ जावरा, 03 हुजेफा जमाली पिता सैफुद्दीन जमाली बोहरा उम्र 48 साल निवासी कलेक्टर कार्यालय के पास बोहरा कालोनी नीमच से पुछताछ करते आमलोगो को भारी फायदा कामने का लालच देकर लोगो से कनाडा देश की कम्पनी द्वारा भारत में अनाधिकृत रुप से संचालित एक एप के माध्यम एमटीएफई फर्जी कम्पनी को संचालित कर आम जनता को रुपये जमा कर अधिक रुपये देने का लालच का झांसा देकर आम जनता का रुपया जमा करना बताया तथा पर एमटीएफई फर्जी कम्पनी द्वारा आमजनता की मेहनत की भारी मात्रा मे पूंजी आनलाईन जमा कर गबन कर भाग जाना बताना स्वीकर करने पर गिरप्तार किया गया। अभी तक की विवेचना से 16 लोगों से लगभग 2100000 रुपये (ईक्कीस लाख रुपये) का फ्राड की जानकारी सामने आयी है। आरोपी वसीम एवं वाजीद द्वारा एप के माध्यम से संचालित होने वाली फ्राड कम्पनी जिससे फ्राड किया गया से सम्बन्धित दो मोबाईल फोन जप्त किये गये तथा शेष आरोपियों के विरुद्ध धऱपकड जारी है। 
आमजन से पुलिस की अपील- आमजनता से अपील की जाती है कि अवैध तरिके से अपने रुपये को अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से अनाधिकृत एप/लिंक/वेबसाईड/वीडियो काल/अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से किये जाने वाले फ्राड से सावधान रहें एवं सजग रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE