BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2026, 6:03 pm
BIG NEWS : मंदसौर में एमडी ड्रग्स का बड़ा जखीरा बरामद, खेत में चल रही थी करोड़ों की फैक्ट्री, जब पुलिस ने मारा छापा तो तस्करों में मचा हड़कंप, मौके से दो आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की तलाश जारी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले की नई आबादी थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। ग्राम बाजखेड़ी के पास खेतों के बीच बने एक कमरेनुमा मकान पर दबिश देकर पुलिस ने करीब 14 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 14 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि रैकेट से जुड़े अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहन जांच में जुटी है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुनसान क्षेत्र में स्थित एक खेत पर बड़े पैमाने पर सिंथेटिक ड्रग्स का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां से भारी मात्रा में मादक पदार्थ और निर्माण से जुड़े सामान बरामद किए गए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बाहर से कच्चा माल लाकर खेत में ही ड्रग्स तैयार करते थे और तैयार माल को जिले सहित अन्य क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता था।

कार्रवाई में नई आबादी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर, उप निरीक्षक विनय बुंदेला, उप निरीक्षक विकास गहलोत, शामगढ़ थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद बरामद मादक पदार्थ की वास्तविक मात्रा, आरोपियों की भूमिका तथा पूरे नेटवर्क का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE