झाबुआ। पेटलावद में हड़ताली पटवारियों ने शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया सभी पटवारियों ने सुंदरकांड में शामिल होकर भगवान से शासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की, आपको बता दे की 28 अगस्त से क़लमबंद हड़ताल कर रहे पटवारी के कारण जनता से जुड़े कई काम अटक गये नामांतरण और जाति प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण कार्याे के लिए ग्रामीण परेशान हो रहे हैं।
पटवारियों का कहना है कि 25 साल से उन्हें 1998 में निर्धारित वेतनमान दिया जा रहा है जबकि पटवारियों से पूरे सेवाकाल में कार्य लेने वाले अधिकारियों के वेतनमान में कई बार वृद्धि की गई।