BREAKING NEWS
KHABAR : रतलाम में विधायक का पैदल मार्च, रोकने दौड़े.. <<     CM डॉ. मोहन यादव के पिछोर दौरे से बढ़ीं.. <<     BIG NEWS : एमपी के किसानों को सीएम की सौगात, शून्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घड़ी को अंतिम घड़ी समझकर पुण्य कर्म करें,.. <<     खरगोन के जैतापुर में सनसनीखेज वारदात,24 साल के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में प्रशासन का महा-एक्शन,.. <<     BIG NEWS : एमपी में यूसीसी की डिमांड, 93 प्रतिशत.. <<     STATE BULLETIN: हादसे, सियासत और जनसरोकार की बड़ी.. <<     मंदसौर में MD ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 13.. <<     खरगोन पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान, लोगों.. <<     मण्डलेश्वर नर्मदा पुल पर लावारिस कार मिलने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा क्षेत्र का ग्राम मालाखेड़ा.. <<     राजपुर में युवाओं के लिए राष्ट्र निर्माण और.. <<     बड़वानी पुलिस की बड़ी सफलता: 20 लाख रुपये के 129.. <<     KHABAR : श्रीरामानुज कोट मंदिर में भक्तिभाव के.. <<     KHABAR : मंदसौर के पानपुर-डीगांव में 22.15 करोड़ की.. <<     देवास कलेक्ट्रेट में आशा कार्यकर्ताओं का.. <<     शाजापुर में वाहन चोर गिरोह का आतंक, शोरूम और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2023, 3:25 pm
KHABAR : भोपाल में लोकतंत्र का कार्निवाल, दिल्ली से आई निर्वाचन आयोग फुल बैंच ने भी किया वॉक, रंग-बिरंगी वेशभूषा में अपने अंदाज में शामिल हुए हजारों लोग, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में पहली बार भोपाल में मतदान जागरूकता को लेकर कार्निवल बुधवार को प्लेटिनम प्लाजा से टीटी नगर स्टेडियम तक निकला। इसमें लोग पैदल चले तो कई बाइक और कार में सवार होकर भी शामिल हुए। करीब पांच हजार मतदाता एक मंच पर आए। इस दौरान उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। हल्की बारिश के बीच मतदाता तरह-तरह की वेशभूषा में कार्निवाल में शामिल हुए।


मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने भोपाल आए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त अनूपचंद्र पांडेय और अरुण गोयल ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए वॉकथॉन/बाइक और साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई।


हरी झंडी दिखाने के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त पांडेय और गोयल, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन, कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह, नोडल अधिकारी स्विप ऋतुराज सिंह भी पैदल चले।


भोपाल करेगा वोटश् कैंपेन में सभी पदाधिकारियों ने रैली के माध्यम से आह्वान किया कि भोपाल के सभी नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाएंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करेंगे।


कार्निवाल में पहली बार वोट करने जा रहे 18 साल के युवा मतदाता से लेकर ट्रांसजेंडर, महिला, बच्चे और सभी वर्ग के मतदाता शामिल बाइक, कार में रैली में शामिल हुए। इस दौरान इस मार्ग पर ट्रैफिक भी डायवर्ट रहा। स्विप आईकॉन, आर्मी, एनसीसी, एनएसएस, ट्रांसजेंडर भी शामिल हुए। कई मतदाता बाइकों पर सवार थे, जो हेलमेट लगाकर आए थे। ताकि, ट्रैफिक नियमों का पालन भी हो। करीब 5 हजार मतदाता एक ही मंच पर नजर आए। सुबह 6.30 बजे से शुरू हुई रैली माता मंदिर के पास प्लेटिनम प्लाजा से अटल पथ होते हुए टीटी नगर स्टेडियम तक पहुंची। स्विप के सहायक नोडल अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि कॉर्निवाल के दौरान नुक्कड़ नाटक और बैंड की प्रस्तुति भी दी गई। कई दिव्यांग ट्राई साइकिल पर सवार हुए। आर्मी, एनसीसी कैडेट्स ड्रेस में मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE