मनासा। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आव्हान पर पटवारी संघ मनासा अपनी मांगांे को लेकर 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन कलम बंद हडताल पर है। हड़ताल के दसवें दिन पटवारियों ने पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा से तहसील कार्यालय के पास धरना स्थल पहंुचकर मांगों के संबंध में चर्चा की। वहीं पटवारियों ने अपनी जायज मांगांे को लेकर कहा कि अभी महंगाई भत्ता 1800 रूपये से बढाकर 2300 रूपये किया जावे। वहीं पटवारियों को पेट्रोल, मकान किराया, स्टेशनरी खर्चा सहित अन्य खर्चों के लिए कम राशि मिलती है। जिससे उनका गुजारा संभव नहीं है। बार-बार प्रदेश सरकार को भी इस संबंध में अवगत कराया, परन्तु कोई हल नहीं निकला। धरना स्थल पर पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा से पटवारी संघ अध्यक्ष जगदीश वर्मा ने मांग की है कि कांग्रेस सरकार आने पर महंगाई भत्ता 1800 से बढाकर 2300 करने का वचन दें। जिस पर नाहटा ने सभी पटवारियों की मांग पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तक पहुंचाने व सभी मांगांे को पूरी करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रामप्रसाद कसेरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल मुन्दडा, प्रदीप बसेर, रमेश मुन्दडा एडवोकेट, महेन्द्र उपाध्याय, गोविन्द भांभी सहित सभी पटवारी बडी संख्या में उपस्थित थे।