मनासा। कृषि उपज मंडी पिछले 4 दिन से बंद पड़ी है। दरअसल पिछले 4 दिन से अनाज व्यापारी मंडी संघ मनासा के सभी व्यापारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। वहीं बुधवार को दोपहर 2.30 बजे सभी व्यापारियांे ने एकत्रित होकर अनुविभागीय कार्यालय पहुंच एसडीएम पवन बारिया को अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अनाज मंडी व्यापारी संघ मनासा अध्यक्ष कैलाशचंद्र झंवर ने बताया कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक मनासा कृषि उपज मंडी बंद रहेगी।