मनासा। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल द्वारा एवं मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप प्रोग्राम के अंतर्गत चयनित हर ब्लॉक के ब्लॉक इंचार्ज का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भोपाल में एआईजीजीपीए द्वारा राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान भोपाल में 5 से 6 सितम्बर तक आयोजित किया गया। जिसमें नीमच जिले के तीनों ब्लॉक नीमच, जावद ,मनासा के ब्लॉक इंचार्ज एवं सोशल मीडिया प्रभारी सीएम फेलो श्री निलेश जी मिश्रा के निर्देशन में प्रशिक्षण में कार्यक्रम में शामिल हुए। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला कार्यकारी इकाई (डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम एक्जिक्यूशन यूनिट) का गठन किया गया है एवं नीमच जिले के युवराज सिंह, सुमन धनगर,समीर मंसूरी, विक्रम ओंढ, प्रेमलता सुतार ने भोपाल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त किया।