BREAKING NEWS
NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस के आरोपों को बीजेपी ने बताया.. <<     खरगोन के ऊन थाने में साइबर सुरक्षा जागरूकता.. <<     KHABAR : जल संकट- हाथों में बर्तन लेकर सड़क पर बैठीं.. <<     KHABAR : खनियांधाना में प्रशासन का महा-एक्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0’ का शुभारंभ, शाजापुर पुलिस ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2023, 12:41 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग का अलर्ट, आज प्रदेश के 31 जिलों में होगी गरज-चमक के साथ भारी बारिश, जानिये आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा मंदसौर व नीमच में मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के कई जिलों में मानसून की झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लेकिन मालवा के नीमच व मंदसौर जिले में अब भी मानसून की बैरूखी बनी हुई है। बारिश नहीं होने से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। बारिश के अभाव में खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है। नीमच जिले में चालू वर्षा काल में अब तक महज 20.9 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 42 इंच से अधिक वर्षा हो चुकी थी। 
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि लो प्रेशर एरिया एक्टिव होने की वजह से पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में कहीं भारी तो कहीं अति भारी बारिश हुई। अभी लो प्रेशर एरिया कमजोर हो गया है। हालांकि, साइक्लोनिक सर्कुेलेशन एक्टिव है। इसके पश्चिमी हिस्से की तरफ आगे बढ़ने से तेज बारिश होगी। कई जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रदेश में 18 से 20 सितंबर तक बारिश की एक्टिविटी रहेगी। बुधवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत 20 जिलों में पानी गिरा। गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। भोपाल, जबलपुर व इंदौर में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

आगामी 24 घंटे में यहां होगी बारिश-
प्रदेश में आगामी 24 घंटे में सतना, रीवा, सीधी, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, पन्ना और दमोह में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। वहीं भोपाल, इंदौर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, खंडवा, अलीराजपुर, शाजापुर व आगर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलवा नर्मदापुरम, खरगोन, बड़वानी, देवास, धार और बुरहानपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मालवा के रतलाम, मंदसौर व नीमच में धूप-छांव वाला मौसम रहेगा। इन जिलों में कहीं-कहीं देर शाम तक हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE